Aayudh

Categories

शाजापुर में श्रीराम फेरी पर हुआ हमला, जिहादियों ने घरों से बरसाए पत्थर

श्रीराम फेरी

देश के अलग अलग जगह श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जोरों शोरों से तैयारियाँ की जा रही हैं। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में अक्षत वितरण के लिए श्रीराम फेरी लगाई जा रही हैं। एक ओर देश भर के अलग अलग इलाकों में इन फेरियों पर फूल बरसाए जा रहे हैं वहीं दूसरी ओर मध्य प्रदेश के शाजापुर में इन राम भक्तों पर पथराव होने की बात सामने आई है।

श्रीराम फेरी पर घर की छतों से हुआ पथराव

8 जनवरी की शाम शाजापुर में श्रीराम फेरी निकाली जा रही थी इस दौरान एक बड़ी संख्या में हिंदू कार्यकर्ता फेरी में सम्मिलित हुए थे। फेरी में भगवान राम के भजनों की धुन चल रही थी। जब फेरी शहर के हररायपुर क्षेत्र की एक मस्जिद से पास पहुँची तो राम भक्तों पर अचानक से पथराव शुरू हो गया।
यह पथराव मुस्लिम बहुल क्षेत्र के घरों से किया गया था। मुस्लिम महिलाँए भी इस पथराव में शामिल थी साथ ही इस दौरान कुछ लोग तलवार लाकर राम भक्तों पर हमला करने लगे थे। इस हमले में कई कार्यकर्ता गम्भीर रूप से घायल हुए।

राम भक्तों ने की बुलडोजर कारवाई की मांग

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पता चला है कि जब श्रीराम फेरी मुस्लिम बहुल क्षेत्र में पहुँची तो कुछ मुस्लिम लोगों ने हिंदू कार्यकर्ताओं को धमकाते हुए कहा कि यह मुस्लिमों का क्षेत्र है यहाँ श्रीराम फेरी नहीं निकल सकती। जब राम भक्तों ने बात नहीं मानी तो जिहादी मानसिकता के लोगों द्वारा श्रीराम फेरी पर हमला किया गया।

यह भी पढ़ें- अयोध्या की इस बैंक में पैसों की जगह जमा होता है सीता राम नाम

हमला होने के बाद पुलिस द्वारा सभी हमलावरों को ढुंढा जा रहा है। कुछ आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है वहीं कुछ अभी भी फरार हैं। हिंदू संगठन के लोग जिन घरों से पथराव हुआ उनके घरों पर बुलडोजर कारवाई करने की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- गौरक्षक बिट्टू बजरंगी के भाई की दिल्ली AIIMS में हुई मौत

वीडियो भी देखें-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *