Shreyas Iyer Injury Update: भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के फैंस के लिए राहत की खबर है। बीसीसीआई ने बताया कि अय्यर को सिडनी के अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और उनकी हालत अब स्थिर है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में कैच पकड़ते समय उन्हें पसलियों में गंभीर चोट लगी थी, जिससे उनकी तिल्ली (स्प्लीन) में चोट और आंतरिक रक्तस्राव हुआ था। चोट की पहचान होते ही उनका छोटा ऑपरेशन किया गया, जिसके बाद ब्लीडिंग रुक गई।
बीसीसीआई ने कहा कि सिडनी और भारत की मेडिकल टीम ने मिलकर अय्यर का इलाज किया। अब वे तेजी से ठीक हो रहे हैं। फिलहाल श्रेयस सिडनी में ही रहेंगे और जब डॉक्टर उन्हें यात्रा के लिए फिट घोषित करेंगे, तब वे भारत लौटेंगे।
🚨 Medical update on Shreyas Iyer
— BCCI (@BCCI) November 1, 2025
The BCCI Medical Team, along with specialists in Sydney and India, are pleased with his recovery, and he has been discharged from the hospital today.
Details 🔽 | #TeamIndia https://t.co/g3Gg1C4IRw
30 वर्षीय श्रेयस फिलहाल केवल वनडे टीम का हिस्सा हैं। हाल ही में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में 61 रन की पारी खेली थी। बीसीसीआई ने इलाज में सहयोग करने वाले सभी डॉक्टरों का आभार जताते हुए कहा कि अय्यर जल्द पूरी तरह स्वस्थ होकर टीम में वापसी करेंगे।
READ MORE: RSS पर खरगे के बयान से भड़की BJP; धर्मेंद्र प्रधान बोले– कांग्रेस की दमनकारी सोच अब भी ज़िंदा