Highlights
- पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन ने गर्लफ्रेंड सोफी शाइन से सगाई की।
- सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर दोनों ने खुशखबरी दी; फरवरी में शादी की संभावना।
- सोफी अमेरिकी कंपनी की वाइस प्रेसिडेंट हैं और शिखर धवन फाउंडेशन से भी जुड़ी हैं।
Shikhar Dhawan Engagement: पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने अपनी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन से सगाई कर ली है। धवन ने इंस्टाग्राम पर सगाई की तस्वीरें साझा कर यह खुशखबरी फैंस के साथ बांटी। उन्होंने लिखा कि वे सपनों और खुशियों को एक-दूसरे के साथ साझा करने के लिए हमेशा के लिए साथ रहने का फैसला कर चुके हैं।
लंबे समय से रिलेशनशिप में थे दोनो
Not just a book, but years of experiences put together. Really thankful to everyone who supported me through this journey 🙌 pic.twitter.com/HRNP9IK1vC
— Shikhar Dhawan (@SDhawan25) December 15, 2025
शिखर धवन और सोफी शाइन पिछले कुछ समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। मई 2025 में दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था। इससे पहले वे दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी मैच और कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में साथ नजर आ चुके हैं। आईपीएल के दौरान भी सोफी को पंजाब किंग्स को सपोर्ट करते देखा गया था।
कौन हैं सोफी शाइन?
सोफी शाइन आयरलैंड की रहने वाली हैं। वह अमेरिका की एक बड़ी फाइनेंशियल सर्विस कंपनी नॉर्दर्न ट्रस्ट कॉरपोरेशन में सेकेंड वाइस प्रेसिडेंट रह चुकी हैं। उन्होंने मार्केटिंग और मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। फिलहाल वह शिखर धवन फाउंडेशन से भी जुड़ी हुई हैं।
READ MORE: कोहली बने इंटरनेशनल क्रिकेट के दूसरे टॉप रन स्कोरर; तोड़ा संगकारा का रिकॉर्ड
फरवरी में शादी की चर्चा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शिखर और सोफी फरवरी के तीसरे हफ्ते में शादी कर सकते हैं, हालांकि इस पर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
तलाक के बाद नया सफर

शिखर धवन का अक्टूबर 2023 में आयशा मुखर्जी से तलाक हुआ था। तलाक के बाद वे एक मुश्किल दौर से गुजरे। अब सगाई के साथ धवन ने जिंदगी में नई शुरुआत की है।
फैंस दे रहे बधाइयां
From shared smiles to shared dreams. Grateful for the love, the blessings and every good wish for our engagement as we choose togetherness forever. ❤️💍
— Shikhar Dhawan (@SDhawan25) January 12, 2026
-Shikhar & Sophie pic.twitter.com/FMGA8aZqih
सगाई की खबर सामने आते ही फैंस और क्रिकेट जगत की कई हस्तियों ने शिखर धवन को बधाइयां दी हैं और उनके नए सफर के लिए शुभकामनाएं दी हैं।