Aayudh

Categories

Shashi Tharoor: राहुल-खरगे से मुलाकात के बाद शशि थरूर की सफाई; कहा – मेरा रूख BJP के पक्ष में नहीं…

Shashi Tharoor

Highlights

  • शशि थरूर ने भाजपा समर्थन की अटकलों को खारिज किया।
  • राहुल गांधी और खरगे से मुलाकात के बाद कहा, सब ठीक है।
  • थरूर ने कांग्रेस में बने रहने और यूडीएफ के लिए काम करने की बात दोहराई।

Shashi Tharoor: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने साफ किया है कि उनका रुख भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पक्ष में नहीं है। उन्होंने कहा कि कुछ मुद्दों पर उनकी बातों को गलत तरीके से पेश किया गया और उन्हें सरकार या देश के समर्थन के रूप में देखा जाना चाहिए, न कि किसी पार्टी के समर्थन के रूप में।

मीडिया की व्याख्या पर नाराजगी

तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर ने कहा कि वह अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर देश के हित में बोलते हैं। उन्होंने कहा कि वह राजनीति से ज्यादा राष्ट्र की बात करना पसंद करते हैं और यह कोई नई बात नहीं है।

कांग्रेस में ही रहूंगा: थरूर

राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात के बाद थरूर ने स्पष्ट कहा कि वह कांग्रेस पार्टी नहीं छोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा, “मैं कांग्रेस में हूं और कहीं नहीं जा रहा। मैं केरल विधानसभा चुनाव में यूडीएफ की जीत के लिए काम करूंगा।”

READ MORE: पाक नहीं खेलेगा T20 वर्ल्ड कप 2026? आइसलैंड-युगांडा ने कहा – हम पाक की जगह खेलने को तैयार!

पार्टी लाइन का सम्मान जरूरी

थरूर ने माना कि किसी भी नेता को पार्टी की विचारधारा के खिलाफ नहीं जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि संसद में उन्होंने हमेशा पार्टी के साथ खड़े होकर काम किया है, इसलिए उनकी निष्ठा पर सवाल उठाने की जरूरत नहीं है।

केरल चुनाव से पहले अहम मुलाकात

यह मुलाकात केरल विधानसभा चुनावों से पहले हुई है, जो कांग्रेस के लिए बेहद अहम हैं। पार्टी पिछले 10 सालों से राज्य में सत्ता से बाहर है और इस बार पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है।

READ MORE: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला; स्कूलों में लड़कियों के लिए मुफ्त सैनेटरी पैड और अलग शौचालय अनिवार्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *