Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार इस हफ्ते दबाव में रहा। वैश्विक अनिश्चितता और ट्रंप की बयानबाजी के कारण निवेशकों में डर का माहौल दिखा। नतीजा यह रहा कि सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में तेज गिरावट दर्ज की गई।
पांच दिन में 2000 से ज्यादा अंक टूटा सेंसेक्स
पिछले पांच कारोबारी सत्रों में बीएसई सेंसेक्स 2,100 अंकों से ज्यादा टूट चुका है। शुक्रवार को सेंसेक्स 605 अंक गिरकर 83,576 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 193 अंक फिसलकर 25,683 के नीचे आ गया।
किन शेयरों पर पड़ा ज्यादा असर
प्राइवेट बैंक, वित्तीय सेवाएं, एफएमसीजी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में कमजोरी दिखी। वहीं आईटी, तेल-गैस, पीएसयू बैंक और मेटल शेयरों में कुछ मजबूती रही। सेंसेक्स में NTPC, ICICI बैंक और बजाज फाइनेंस नुकसान में रहे।
READ MORE: इंदौर MY अस्पताल में फिर लापरवाही, डेढ़ माह के नवजात का काट दिया अंगूठा
विदेशी निवेशकों की भारी बिकवाली
गिरावट की सबसे बड़ी वजह विदेशी निवेशकों की बिकवाली रही। एक ही दिन में एफआईआई ने 3,300 करोड़ रुपये से ज्यादा के शेयर बेच डाले। इससे बाजार की धारणा और कमजोर हो गई।
ट्रंप की टैरिफ धमकी से बढ़ी चिंता
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ट्रेड और टैरिफ को लेकर सख्त बयानबाजी ने बाजार को सहमा दिया। रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर भारी टैरिफ की आशंका से निवेशक सतर्क हो गए हैं।
भारत और अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता में अब तक कोई ठोस नतीजा नहीं निकल सका है। पहले से लगे टैरिफ ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है।
तेल और रुपये की कमजोरी
ब्रेंट क्रूड 62 डॉलर के ऊपर पहुंच गया है। वहीं रुपया डॉलर के मुकाबले 90 के पार फिसल गया है। इन सभी कारणों से फिलहाल बाजार में दबाव बना हुआ है और निवेशक सतर्क नजर आ रहे हैं।
READ MORE: ED रेड के खिलाफ ममता ने दर्ज कराई FIR; कोलकाता में जारी विरोध प्रदर्शन