Aayudh

Categories

Share Market Today: लाला निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार; सेंसेक्स 250 अंक टूटा, निफ्टी में भी गिरावट दर्ज

Share Market Today

Share Market Today: मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 250.48 अंक गिरकर 83,628 अंक पर पहुंचा। एनएसई निफ्टी भी 57.95 अंक गिरकर 25,732 पर बंद हुआ। रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 4 पैसे कमजोर होकर 90.21 पर बंद हुआ।

कौन से शेयर रहे पीछे

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 20 में गिरावट रही। ट्रेंट, लार्सन एंड टुब्रो, रिलायंस इंडस्ट्रीज, मारुति और आईटीसी जैसे शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। वहीं, आईसीआईसीआई बैंक, टेक महिंद्रा, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और टीसीएस में निवेशकों ने खरीदारी की। फार्मा, रियल्टी, ऑटो और FMCG सेक्टर में दबाव रहा, जबकि मेटल, IT और बैंकिंग शेयरों में तेजी रही।

टीसीएस के मुनाफे में गिरावट

आईटी कंपनी टीसीएस का दिसंबर तिमाही मुनाफा 13.91% घटकर 10,657 करोड़ रुपये रहा। इसका कारण नए श्रम कानूनों का प्रभाव बताया गया।

READ MORE: 10 मिनट में डिलीवरी पर लगा ब्रेक; सरकार की सख्ती के बाद लिया फैसला

महंगाई का प्रभाव

दिसंबर में खुदरा महंगाई 1.33% पर पहुंची। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान से व्यापार करने वाले देशों पर 25% टैरिफ लगाने की चेतावनी दी, जिससे बाजार में दबाव बना।

आईपीओ अपडेट

आज भारत कोकिंग कोल का आईपीओ का आखिरी दिन है। प्राइस बैंड ₹21-23 प्रति शेयर है। निवेशक कम से कम 600 शेयरों के लॉट के लिए आवेदन कर सकते हैं।

READ MORE: महाकुंभ की वायरल साध्वी हर्षा का यू-टर्न; अध्यात्म को छोड़कर फिर से ग्लैमरस वर्ल्ड में लेंगी एंट्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *