Highlights
- सेंसेक्स 187 अंक और निफ्टी 28 अंक चढ़कर हरे निशान पर बंद हुआ।
- आईटी और पब्लिक सेक्टर बैंक शेयरों में तेजी, इंफोसिस 5.6% उछला।
- सप्ताहभर Share Market लगभग सपाट रहा, निवेशकों की वेल्थ में मामूली बढ़ोतरी।
Share Market: सप्ताह के आखिरी कारोबानी दिन में भारतीय शेयर बाजार हल्की बढ़त के साथ बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 187 अंक चढ़कर 83,570 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 28 अंक की बढ़त के साथ 25,694 पर पहुंच गया। दिनभर के कारोबार में बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला, लेकिन अंत में मामूली तेजी बनी रही।
IT और बैंकिंग शेयरों का सहारा
आज के कारोबार में आईटी और बैंकिंग सेक्टर ने बाजार को मजबूती दी। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 12 में तेजी और 18 में गिरावट रही। आईटी सेक्टर सबसे ज्यादा मजबूत रहा। बेहतर तिमाही नतीजों के चलते इंफोसिस, टीसीएस और एचसीएल टेक के शेयरों में अच्छी खरीदारी देखी गई।
इंफोसिस में जोरदार उछाल
इंफोसिस का शेयर 5.6% चढ़ गया। कंपनी ने अपने राजस्व अनुमान में बढ़ोतरी की, जिससे निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ। यह बीते आठ महीनों की सबसे बड़ी एकदिनी तेजी रही।
READ MORE: न्यूजीलैंड मैच से पहले टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर पहुंचे नलखेड़ा, मैच से पहले हवन-अर्चना में शामिल
साप्ताहिक प्रदर्शन कैसा रहा?
पूरे सप्ताह की बात करें तो बाजार लगभग सपाट रहा। सेंसेक्स में 0.01% की मामूली गिरावट दर्ज हुई, जबकि निफ्टी 0.04% चढ़ा। मेटल शेयरों में इस सप्ताह 4.6% की तेजी रही। पब्लिक सेक्टर बैंकों के शेयर भी करीब 4.8% चढ़े।
इस सप्ताह निवेशकों की संपत्ति में थोड़ा इजाफा हुआ। विशेषज्ञों का कहना है कि जब तक वैश्विक और व्यापारिक अनिश्चितताएं कम नहीं होती, बाजार में बड़ी तेजी की उम्मीद कम है।
READ MORE: IGNTU अमरकंटक में असम के छात्र पर हमला; पांच छात्र निष्कासित, CM मोहन यादव ने जताई नाराजगी