Highlights
- बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने पद से इस्तीफा दिया।
- उन्होंने UGC नियम 2026 और शंकराचार्य से जुड़े मामले पर नाराजगी जताई।
- इस्तीफे का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल, प्रशासन की ओर से पुष्टि बाकी।
Shankaracharya Controversy: उत्तर प्रदेश के बरेली में सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने अपने पद से इस्तीफा देकर प्रशासनिक हलकों में हलचल मचा दी है। उन्होंने अपने इस्तीफे की वजह UGC के नए नियम 2026 और प्रयागराज में शंकराचार्य के शिष्यों के साथ हुई कथित बदसलूकी को बताया है।
UGC नियमों और शंकराचार्य मामले पर नाराजगी
यूजीसी के विरुद्ध इस्तीफे की झड़ी में लगातार नए इस्तीफे….
— ADVOCATE SAHAB (@Adv_RPSingh04) January 26, 2026
बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने #UGCRegulations को लेकर अपनी नौकरी से इस्तीफ़ा दिया….
2019 बैच के #PCS अफसर हैं अलंकार…#NoUGCRollBack_NoVote pic.twitter.com/xye97gTtlm
2019 बैच के पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि UGC के नए नियम समाज को बांटने वाले हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इन नियमों से सामान्य वर्ग, खासकर ब्राह्मण समाज, खुद को उपेक्षित और असहाय महसूस कर रहा है। साथ ही प्रयागराज माघ मेले में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्यों की चोटी खींचे जाने की घटना से वह बेहद आहत हैं।
READ MORE: मध्य प्रदेश के चार ऐसे हीरो, जिन्होंने समाज और संस्कृति में किया कमाल, अब मिला पद्मश्री का गौरव!
सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि मौजूदा व्यवस्था में विधायक और सांसद “कॉरपोरेट कर्मचारियों” की तरह काम कर रहे हैं और खुलकर अपनी बात नहीं रख पा रहे हैं। उन्होंने सरकार को ब्राह्मण विरोधी बताते हुए कहा कि ऐसे फैसलों से देश में आंतरिक तनाव बढ़ सकता है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ इस्तीफा
बहुत बड़ी ख़बर-
— abhishek upadhyay (@upadhyayabhii) January 26, 2026
शंकराचार्य के बटुक ब्राह्राणों की चोटी खींचकर मारे जाने और UGC के नए नियमों के विरोध में पहला इस्तीफा।
बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने इस्तीफा दे दिया है।
उन्होंने माघ मेले में ज्योर्तिमठ के शंकराचार्य के ब्राह्मण बटुक शिष्यों की चोटी/ शिखा पकड़… pic.twitter.com/xmGeH83BcW
अलंकार अग्निहोत्री के नाम से जुड़ा एक इस्तीफा पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे राज्यपाल और चुनाव आयोग को भेजा गया बताया जा रहा है। हालांकि प्रशासन की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज
कानपुर के मूल निवासी अलंकार अग्निहोत्री ने 2019 में UPPCS क्वालीफाई किया था और पिछले छह साल से सेवा में थे। उनका मोबाइल फोन बंद बताया जा रहा है, जिससे मामले को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं।