Aayudh

Categories

जिस कबाड़खाने में हुआ ब्लास्ट उसका मालिक शमीम रजा निकला हिस्ट्रीशीटर

कबाड़खाने में ब्लास्ट, शमीम रजा

मध्य प्रदेश के जबलपुर में खजरी खिरिया बायपास स्थित रजा मेटल इंडस्ट्री के कबाड़खाने में बिस्फोट की घटना सामने आई। ये घटना गुरुवार दोपहर की है जब अचानक से कबाड़ गोदाम में भीषण बिस्फोट हुआ और घटना के बाद से ही मालिक शमीम रजा गायब हैं। हैरान कर देने वाली बात ये है कि ये कोई मामूली बिस्फोट नहीं है बल्कि एक बम धमाका है जिसमें अब तक दो मजदूरों की मौत की पुष्टि हुई है वही अनुमान लगाया जा रहा है कि और भी कुछ लोग कबाड़ की नीचे दबे हो सकते है।

NIA समेत कई एजेंसी कर रही जांच

गुरूवार को हुए इस ब्लास्ट की खबर लगते ही ज्वाइंट कार्रवाई की जा रही है जिसके लिए NIA , COD, भारतीय सेना को सप्लाई करने वाली ऑर्डनेंस फैक्ट्री की टीम के साथ-साथ जबलपुर क्राइम ब्रांच, SDRF और NDRF की टीमें मिलकर इसकी जांच कर है। जांच में अब तक बड़ी मात्रा में सेना में उपयोग होने वाले लॉन्ग प्रूफ बम मिले हैं। NDRF की टीम को घटना स्थल के पास बम के खोखे के दो भाग अलग-अलग जगह से मिले। इसका आकार बोफोर्स तोप में उपयोग होने वाले बम की तरह है। ओएफके प्रबंधन को उन्हें जांच के लिए सौंप दिया गया है। फिल्हाल टीम इस मामले से जुड़े आतंकी कलेक्शन को तलाश रही है।

आरोपी शमीम के भाई सलीम के घर कार्रवाई

घटना के दूसरे दिन नगर निगम ने आरोपी मोहम्मद शमीम के भाई मोहम्मद सलीम के घर के अवैध निर्माण को हटाया है। उनके अनुसार सलीम का घर 800 स्क्वायर फीट कब्जे पर बना था। इस कार्रवाई का स्थानीय लोगों ने भी भारी विरोध किया साथ ही सलीम के परिवार का कहना है कि उनका शमीम से कोई वास्ता नहीं है वह कई सालों से बात नहीं करते।

आरोपी शमीम निकला बड़ा हिस्ट्रीशीटर

जांच में पता चला है कि आरोपी शमीम पर पूर्व में भी कई मामले दर्ज हो चुके हैं। यहां तक की उस पर 10000 रूपए का इनाम भी घोषित है। गोहलपुर में आरोपी के खिलाफ 10 अपराध दर्ज हैं, सिविल लाइन में धोखाधड़ी, मारपीट,सहित कई मामले दर्ज हैं और थाना अधारताल में आईपीसी की धारा 413,403 एवं 3,7 ईसी, जबलपुर एवं कटनी में सरकारी संपत्ति पर अवैध कब्जा अधिनियम के तहत तथा जिला उमरिया ,सागर , नरिसंहपुर के थानों में पूर्व से चोरी के अपराध पंजीबद्ध हैं।

यह भी पढ़ें- मां के डांटने पर नाबालिग ने किया सुसाइड 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *