Shami-Hasin Jahan: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की एक्स-वाइफ हसीन जहां ने गुजारा भत्ता बढ़ाने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने कोर्ट से गुजारिश की है कि शमी हर महीने 10 लाख रुपये गुजारा भत्ता दें। फिलहाल कलकत्ता हाईकोर्ट ने उन्हें और उनकी बेटी को 4 लाख रुपये महीना देने का आदेश दिया था जिसमें से 1.5 लाख हसीन जहां और 2.5 लाख उनकी बेटी को मिलते हैं।
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को इस मामले में पश्चिम बंगाल सरकार और मोहम्मद शमी को नोटिस जारी किया है और चार हफ्तों में जवाब मांगा है। हालांकि, कोर्ट ने टिप्पणी की “क्या हर महीने 4 लाख रुपये पर्याप्त नहीं हैं?”
हसीन जहां का कहना है कि यह रकम उनके और बेटी के खर्च के लिए काफी नहीं है। उन्होंने मांग की है कि उन्हें 7 लाख रुपये और बेटी को 3 लाख रुपये दिए जाएं।
शमी और हसीन जहां की शादी 2014 में हुई थी, लेकिन 2018 में दोनों अलग हो गए। हसीन जहां ने शमी पर घरेलू हिंसा और एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। शमी को हालांकि मैच फिक्सिंग के आरोपों से बीसीसीआई ने क्लीन चिट दे दी थी।
फिलहाल कोर्ट ने अगली सुनवाई चार हफ्ते बाद तय की है।