Aayudh

Categories

Shambhavi Pathak: अजित पवार प्लेन क्रैश का  MP कनेक्शन आया सामने; हादसे में ग्वालियर की बेटी शांभवी पाठक की दर्दनाक मौत

Shambhavi Pathak

Highlights

  • बारामती में प्लेन क्रैश, डिप्टी सीएम अजित पवार समेत 5 लोगों की मौत
  • ग्वालियर की पायलट शांभवी पाठक उड़ा रही थी विमान, हादसे से पहले दादी को भेजा आखिरी मैसेज
  • लैंडिंग के दौरान दुर्घटना, विमान आग का गोला बना; जांच जारी

Shambhavi Pathak: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मंगलवार सुबह बारामती में हुए विमान हादसे में मौत हो गई। इस चार्टर्ड प्लेन को ग्वालियर की रहने वाली कैप्टन शांभवी पाठक उड़ा रही थी, जिनका भी इस हादसे में निधन हो गया। हादसे में कुल पांच लोगों की जान चली गई।

हादसे से पहली दद्दा को किया आखिरी मैसेज

हादसे से पहले शांभवी पाठक ने सुबह 6:36 बजे मुंबई से अपनी दादी मीरा पाठक को मैसेज किया था। मैसेज में उन्होंने लिखा था  “गुड मॉर्निंग दद्दा।” इसके बाद वे सीधे फ्लाइट के लिए रवाना हो गई। करीब सुबह 8:45 बजे विमान लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया।

कौन थी कैप्टन शांभवी पाठक?

शांभवी पाठक ने वायुसेना बाल भारती स्कूल से पढ़ाई की और मुंबई विश्वविद्यालय से एयरोनॉटिक्स व एविएशन साइंस में ग्रेजुएशन किया। पायलट बनने के लिए उन्होंने न्यूजीलैंड में कठिन प्रशिक्षण लिया और वहां से कमर्शियल पायलट लाइसेंस हासिल किया।

READ MORE: ‘दादा’ के निधन के बाद पवार परिवार में पसरा मातम, रो-रो कर सुप्रिया सुले का बुरा हाल; बेसुध नजर आई पत्नी सुनेत्रा पवार

भारत और विदेश से ली ट्रेनिंग

शांभवी के पास न्यूजीलैंड CAA और भारत के DGCA दोनों के लाइसेंस थे। उन्होंने फ्रोजन एटीपीएल, ए320 जेट ट्रेनिंग और एविएशन सिक्योरिटी (AVSEC) का कोर्स भी किया था। वे वीएसआर वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड में Learjet-45 की फर्स्ट ऑफिसर थी।

आमिर के लिए भी प्लेन उड़ा चुकी है

Shambhavi Pathak

कैप्टन शांभवी पाठक एक अनुभवी पायलट थी। अपने करियर के दौरान वह कई वीआईपी और खास हस्तियों के लिए विमान उड़ा चुकी थीं। जानकारी के अनुसार, शांभवी बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के लिए भी चार्टर्ड प्लेन उड़ा चुकी थी।

उज्ज्वल करियर का अंत

कम उम्र में शांभवी ने विमानन क्षेत्र में मजबूत पहचान बनाई थी। यह हादसा न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे विमानन जगत के लिए एक बड़ी क्षति है।

READ MORE: CCTV में कैद हुआ सोनमर्ग का खौफनाक एवलांच, कई होटल चपेट में, दहशत का माहौल; VIDEO

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *