Shahrukh Khan: हुरुन इंडिया ने 1 अक्टूबर को ‘M3M हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025’ जारी की, जिसमें भारत के सबसे अमीर लोगों की जानकारी दी गई है। इस साल भारत में अरबपतियों की संख्या बढ़कर 358 हो गई है, जो अब तक का रिकॉर्ड है।
इस सूची में 68 वर्षीय मुकेश अंबानी और उनका परिवार 9.55 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ पहले स्थान पर हैं। गौतम अडानी परिवार 8.15 लाख करोड़ रुपये के साथ दूसरे स्थान पर है।
इस बार 44 वर्षीय रोशनी नादर मल्होत्रा ने 2.84 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ इतिहास रचते हुए टॉप-3 में जगह बनाई है। वह भारत की सबसे अमीर महिला और टॉप-10 में सबसे युवा सदस्य बनी।
बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान पहली बार अरबपतियों की लिस्ट में शामिल हुए हैं। उनकी कुल संपत्ति 12,490 करोड़ रुपये (1.4 अरब डॉलर) हो गई है। शाहरुख ने कमाई के मामले में टॉम क्रूज, टेलर स्विफ्ट और अर्नोल्ड श्वार्जनेगर जैसे अंतरराष्ट्रीय सितारों को पीछे छोड़ दिया है।
सूची में 1,687 लोगों को शामिल किया गया है, जिनमें से 66% सेल्फ-मेड हैं। मुंबई से सबसे ज्यादा 451 लोग लिस्ट में शामिल हैं, इसके बाद दिल्ली और बेंगलुरु का नंबर आता है।
टेक्नोलॉजी, स्टार्टअप, ऑटो और रियल एस्टेट जैसे सेक्टरों ने भारत के अमीरों की दौलत में बड़ा योगदान दिया है।
READ MORE: एक बार फिर मां बनने जा रही हैं सोनम कपूर, कपूर खानदान में फिर गूंजेगी किलकारी!