Sameer Wankhede: आर्यन खान की वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ को लेकर दायर मानहानि मामले में पूर्व NCB अधिकारी समीर वानखेड़े को दिल्ली हाई कोर्ट से झटका लगा है। कोर्ट ने वानखेड़े की याचिका को “गैर-गंभीर” बताते हुए संशोधन करने का आदेश दिया है और फिलहाल किसी भी तरह की राहत देने से इनकार कर दिया है।
समीर वानखेड़े ने आर्यन खान, शाहरुख खान, गौरी खान की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और नेटफ्लिक्स के खिलाफ याचिका दाखिल की थी। उनका आरोप था कि इस सीरीज में एक ऐसे NCB अधिकारी को दिखाया गया है, जो उनकी छवि से मिलता-जुलता है और इसे जानबूझकर अपमानजनक तरीके से पेश किया गया है। उन्होंने 2 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की थी।
कोर्ट ने पूछा कि जब पूरा मामला मुंबई से जुड़ा है तो फिर इसे दिल्ली में क्यों दायर किया गया? इसी आधार पर अदालत ने याचिका में बदलाव करने को कहा।
गौरतलब है कि समीर वानखेड़े वही अफसर हैं जिन्होंने 2021 में क्रूज ड्रग्स केस में आर्यन खान को गिरफ्तार किया था। अब जब आर्यन ने निर्देशन में कदम रखा है, तो वानखेड़े ने उनकी सीरीज पर अपनी छवि खराब करने का आरोप लगाया है।
हालांकि कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया कि याचिका अभी विचारणीय नहीं है और समीर को पहले याचिका को सुधारना होगा।
READ MORE: एमी अवॉर्ड्स में चमके दिलजीत दोसांझ, ‘अमर सिंह चमकीला’ के लिए बेस्ट एक्टर कैटेगरी में नॉमिनेट