Aayudh

Categories

Share Market: वैश्विक तनाव से सेंसेक्स 322 अंक टूटा, निफ्टी 26,250 पर फिसला; आईटी शेयरों में भारी बिकवाली

Share Market

Share Market: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार उतार-चढ़ाव के बाद गिरावट के साथ बंद हुआ। वैश्विक स्तर पर बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से टैरिफ बढ़ाने की चेतावनी ने निवेशकों को सतर्क बना दिया।

सेंसेक्स और निफ्टी का हाल

बीएसई सेंसेक्स 322.39 अंक या 0.38 प्रतिशत गिरकर 85,439.62 के स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 446 अंक से ज्यादा टूटा था। वहीं एनएसई निफ्टी रिकॉर्ड इंट्रा-डे हाई 26,373.20 तक पहुंचने के बाद टिक नहीं पाया और 78.25 अंक फिसलकर 26,250.30 पर बंद हुआ।

भारतीय रुपया लगातार चौथे सत्र में कमजोर रहा और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 8 पैसे गिरकर 90.28 पर बंद हुआ।

READ MORE: मौतों पर सियासत नहीं, न्याय होना चाहिए इंदौर में कांग्रेस का मेगा मार्च

इन शेयरों में रही तेजी

गिरते बाजार में भी कुछ शेयरों ने मजबूती दिखाई। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स 2.65 प्रतिशत चढ़कर सबसे बड़ा गेनर रहा। इसके अलावा हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट और एक्सिस बैंक के शेयरों में भी बढ़त दर्ज की गई।

इन दिग्गज शेयरों पर दबाव

एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, एचसीएल टेक, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे बड़े शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। एचडीएफसी बैंक सबसे ज्यादा 2.35 प्रतिशत टूटा।

वैश्विक बाजारों का संकेत

एशियाई और यूरोपीय बाजारों में मजबूती दिखी, जबकि ब्रेंट क्रूड 0.13 प्रतिशत गिरकर 60.67 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। एफआईआई और डीआईआई ने शुक्रवार को शुद्ध खरीदारी की थी, फिर भी घरेलू बाजार दबाव में रहा।

READ MORE: इस देश में IPL प्रसारण पर लगा बैन; जानिए किस कारण से लिया ये फैसला?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *