Aayudh

Categories

सीमा हैदर ने भी गाया भगवान राम का भजन राम आएंगे

सीमा हैदर , राम भजन

22 जनवरी को श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राम प्रतिष्ठा होगी। इस दिन का देश विदेश में सभी भक्त बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। चारों तरफ भगवान राम के ही गीत गूँज रहे हैं। ऐसे में पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर भी राम भजन गुन गुनाती नज़र आई।

सीमा हैदर पर भी चढ़ा राम रंग

इन दिनों जिस तरह देश के दूसरे लोग भगवान राम के भजन गाते दिखाई दे रहे हैं। उसी तरह विदेश से भारत आई सीमा हैदर भी राम रंग में रंगी दिखाई दी। सीमा हैदर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तोज़ी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में सीमा श्रीराम का प्रसिद्ध भजन मेरी झोपड़ी के भाग्य आज जाग जाएंगे राम आएंगे गा रही हैं।

सीमा हैदर पाकिस्तान की रहने वाली थी जिनको नोएडा के सचिन से पबजी गेम खेलते खेलते प्यार हो गया था। सीमा सचिन के लिए अपने मुल्क को छोड़कर अपने बच्चों सहित भारत आ गई। सीमा और सचिन ने खुशी खुशी एक दूसरे के साथ की । जिसके बाद से ही उन्होंने सचिन के धर्म को भी अपना लिया। वह अक्सर हिंदू देवी देवताओं की पूजा करती हुई दिखाई देती हैं।

यह भी पढ़ें- सामने आ गया राम लला की प्रतिमा का सम्पूर्ण स्वरूप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *