Aayudh

Saugat-E-Modi : “हाेली वाला सिलेंडर मिले ना मिले…लेकिन, मुस्लिमों को ईद पर सौगात-ए-मोदी”

Saugat-E-Modi

Saugat-E-Modi : बिहार चुनाव से पहले बीजेपी ने मुसलमानों को साधने की तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा ने “Saugat-E-Modi” अभियान के तहत मुस्लिम समुदाय के लोगों को ईद के मौके पर किट देने की घोषणा की है।

BJP का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य मुस्लिम वर्ग के 32 लाख गरीब लोगों को किटें प्रदान करना है। ताकि किसी भी गरीब को ईद मनाने में परेशानी न हो।

क्या कुछ मिलेगा किट में…

मुस्लिम समुदाय के लोगों को “सौगात-ए-मोदी” अभियान के तहत दिए जाने वाले किट में उनकी जरूरतों के सभी सामान शामिल होंगे। इसमें सेवईयां, खजूर, सूखे मेवे (जैसे बादाम और काजू), चीनी (मिठाई बनाने के लिए), और महिलाओं और पुरषों के लिए कपड़ा शामिल है। इस किट में महिलाओं को सूट का कपड़ा और पुरुषों को कुर्ता-पजामा का कपड़ा दिया जाएगा।

Saugat-E-Modi

Saugat-E-Modi का राजनीतिक कनेक्शन

यह अभियान 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव से पहले शुरू किया गया है। इस वर्ष अक्टूबर या नवंबर 2025 में बिहार में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। बिहार में वर्तमान में BJP और JDU की गठबंधन सरकार है, जिसमें नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हैं।

प्रदेश में मुस्लिम समुदाय का एक बड़ा हिस्सा है, जो राज्य में कुल वोटरों की संख्या का लगभग 20% है। ऐसा कहा जाता है कि बिहार में BJP को मुस्लिम वर्ग के लोगों का वोट नहीं मिलता है। सभी मुस्लिम समुदाय के लोग RJD को वोट देते हैं, कुछ लोग JDU और जो लोग बच जाते हैं वो अन्य पार्टियों को अपना वोट देते हैं।

पिछले विधानसभा चुनाव में AIMIM ने भी RJD के वोटबैंक में सेंघ मारी थी। इस बार प्रशांत किशोर की जन सुराज भी मुस्लिमों को साधने की तैयारी में लगी है। इन सबके बीच BJP ने अपना दांव खेल दिया है। मुस्लिम समुदाय का वोट चुनाव परिणाम को प्रभावित कर सकता है।

बीजेपी, जो पारंपरिक रूप से हिंदुत्व विचारधारा से जुड़ी है और अल्पसंख्यक-विरोधी मानी जाती है, इस अभियान के माध्यम से अपनी छवि बदलने और समुदाय से समर्थन हासिल करने का प्रयास कर रही है।

विपक्ष ने उठाये सवाल

भारतीय जनता पार्टी के इस अभियान की विपक्ष ने आलोचना की है। विपक्ष ने इसे BJP के वोट हासिल करने का हथकंडा बताया है। विपक्षी नेताओं में शत्रुघ्न सिन्हा और अखिलेश यादव ने भी इसकी आलोचना की है। शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रधानमंत्री मोदी की तुलना ‘मगरमच्छ’ से की, उन्होंने कहा कि यह एक धोखेबाज रणनीति है। वहीं अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी को रोजगार, शिक्षा, और अधिकार जैसे असली मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए, न कि ईद के लिए मिठाई और कपड़े देकर वोट खरीदने की कोशिश करनी चाहिए।

Social Media पर हंगामा

सोशल मीडिया एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर राम त्यागी हिन्दू नाम के यूजर ने एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट में PM मोदी की ‘Saugat-E-Modi’ अभियान का विरोध किया गया है। यूजर ने पोस्ट में लिखा, हिन्दुओं काे हाेली वाला सिलेंडर मिले ना मिले…लेकिन, मुस्लिमों को ईद पर “सौगात ए मोदी” किट अवश्य मिलनी चाहिए !

https://twitter.com/RamTyagiHindu/status/1902903055651365006

पी.एन राय नामक एक यूजर ने लिखा, बीजेपी ने 32 लाख मुसलमानों को ईद के मौके पर सौगात ए मोदी (खाना , कपड़ा) देने का निर्णय लिया है। होली बीत गई, गरीब हिंदुओं को खाना और कपड़ा क्या, रंग, गुलाल तक नहीं दिया। क्या सबका साथ, सबका विकास नारे में हिंदुओं का वोट चाहिए?

नितिन शुक्ला ने लिखा, 32 लाख मुसलमानों को सौगात ए मोदी और ईदी दी जाएगी, जिन लोगों ने आज तक एक वोट नहीं दिया, बीजेपी को हराने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी, उन्हें तोहफा? और जो लोग दिन रात एक किया हुए हैं बीजेपी को जिताने में उन्हें क्या मिला? दिवाली पर बीजेपी ने 32 हिन्दुओं को मिठाई भी दी है कभी?

ALSO READ : Sunita Williams : 9 महीने बाद अंतरिक्ष से लौटीं…PM मोदी ने दिया Invitation

WATCH : https://youtu.be/gvlXm5WZ5IE?si=5aA5oQA5hBpxk0dd

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *