Highlight
- विवादित IAS संतोष वर्मा का नया वीडियो वायरल, खुद को बताया ‘माई का लाल’।
- उन्होंने AJAKS संगठन के वरिष्ठ नेताओं पर गैरजिम्मेदार और बदले की भावना से काम करने का आरोप लगाया।
विवादित IAS अधिकारी संतोष वर्मा का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वर्मा ने खुद को ‘माई का लाल’ बताया और अपने संगठन AJAKS के वरिष्ठ नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए।
2016 का जिक्र
वीडियो में वर्मा ने कहा कि साल 2016 में उन्होंने समाज की ताकत दिखाकर ‘माई के लाल’ बनकर सबको चौंका दिया था। लेकिन अब उनकी स्थिति कमजोर हो गई है और उन्हें हर तरह से तोड़ने की कोशिश की जा रही है। इसलिए उन्होंने फिर से वैसी ही ताकत दिखाने की बात कही।
READ MORE: किसान ने सरकार से मांगा हेलिकॉप्टर! खेत तक जाने के लिए कोई रस्ता नहीं
संगठन पर आरोप
संतोष वर्मा ने AJAKS के वरिष्ठ नेताओं पर आरोप लगाया कि वे गैरजिम्मेदार हैं और जब मौके मिले तो उन्होंने बहाने बनाकर काम नहीं किया। उन्होंने यह भी कहा कि रिटायरमेंट के बाद यदि ये लोग चुनाव लड़ेंगे तो उन्हें जवाब देना होगा।
पुरानी लड़ाई का जिक्र
वीडियो में वर्मा ने अपनी पुरानी लड़ाई का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वे हमेशा समाज और संगठन के लिए लड़े, लेकिन बदले में उन्हें नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई।
संगठन नाराज
इस वीडियो के बाद AJAKS संगठन के लोग नाराज हैं और इसे व्यक्तिगत हमला मान रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
संतोष वर्मा पहले ब्राह्मण बेटियों और उच्च न्यायालय को लेकर विवादित बयान देने के कारण सुर्खियों में रह चुके हैं। अब उनका यह नया वीडियो फिर से चर्चा में है।
READ MORE: मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य क्षेत्र में नौकरियों का सुनहरा अवसर, 474 पदों पर सीधी भर्ती शुरू