Aayudh

Categories

Narsinghpur News: सफाई कर्मियों का अनोखा प्रदर्शन: कचरा उठाने की जगह शहर में फैला दी गंदगी; देखे वीडियो

Narsinghpur News

Narsinghpur News: नरसिंहपुर नगर पालिका क्षेत्र में बुधवार से सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। इस हड़ताल के चलते शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ढ़प पड़ गई है। सफाई कर्मियों ने विरोध का अनोखा तरीका अपनाते हुए कचरा उठाने के बजाय सड़कों पर फैला कर प्रशासन के खिलाफ अपना आक्रोश जताया।

सफाई कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें लंबे समय से समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। इसके अलावा उनका एरियर भुगतान भी रुका हुआ है। कर्मचारियों का आरोप है कि उन्होंने इन समस्याओं को लेकर कई बार कलेक्टर और मुख्य नगरपालिका अधिकारी को आवेदन दिए, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

READ MORE: बांग्लादेश में भारत-विरोधी बयानबाजी पर MEA का सख्त रुख, उच्चायुक्त को तलब किया

बुधवार को मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के बैनर तले नगर पालिका कर्मचारी नपा परिसर के बाहर धरने पर बैठ गए। आंदोलन के तहत कर्मचारियों ने एक वाहन रैली भी निकाली। यह रैली नगरपालिका परिसर से शुरू होकर बाहरी रोड, स्टेशनगंज, मुख्य मार्ग होते हुए खैरी नाका तक गई और फिर धरना स्थल पर समाप्त हुई। रैली में करीब 50 बाइक शामिल रही और साउंड बॉक्स के माध्यम से कर्मचारियों ने अपनी मांगें लोगों तक पहुंचाई।

कर्मचारियों ने स्पष्ट किया है कि जब तक उन्हें समय पर वेतन, लंबित एरियर का भुगतान और नियमितीकरण नहीं किया जाता, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।

READ MORE: टाइगर स्टेट में संकट; एक साल में 54 बाघों की मौत से हड़कंप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *