ईद 2024 पर सलमान खान की कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई है, जिसके बाद उनके फैंस काफी नाराज दिख रहे हैं। लेकिन भाई जान ने अपने फैस का दिल नहीं तोड़ा सलमान ने अपने फैंस को 2024 की ईदी दे दी है। इस साल तो वह अपने फैंस के लिए कोई फिल्म नहीं लेकर आ पाए, लेकिन शल्लू भाई ने 2025 की ईद रिलीज को इसी ईद से बुक कर लिया है। खान ने अपनी अपकमिंग ईद रिलीज अनाउंस कर दी है। जिसके बाद उनके फैंस के चेहरे पर खुशी आ गई है।
अगली ईद की ईदी इसी साल
सलमान खान बॉलीवुड के जाने माने प्रोड्यूसर नाडियाडवाला और डायरेक्टर ए. आर मुर्गदास के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सिकंदर’ मार्केट में लेकर आ रहे हैं। फिल्म के मेकर्स ने ईद के दिन सलमान खान की आने वाली फिल्म का अनाउंसमेंट कर दिया है। फिल्म का टाइटल सिकंदर है। ये न्यूज सुनने के बाद भाई जान के फैंस काफी खुश नजर आ रहे है। इस मजेदार न्यूज के सामने आते ही फैंस की ईद और खूबसूरत हो गई है। फैंस का कहना है भाई जान अपने फैंस की खुशी का पूरी ख्याल रखते है।
सलमान खान बोले सिकंदर से मिलो
इस ईद अपनी अगली फिल्म का टाइटल अनाउंस करने के बाद सलमान ने अपने फैंस के लिए लिखा- इस ईद आप बड़े मियां छोटे मियां और मैदान को देखिए अगली ईद सिकंदर से मिलिएगा। सभी को ईद मुबारक। ऐसा कहा जा रहा है कि भाई जान की पिछली फिल्मों के हिसाब से सिकंदर एक्शन और इमोशंस से भरपूर होगी। फैंस को इंतजार तो लंबा करना होगा पर सलमान खान के लिए फैंस इतना इंतजार कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- कंगना रनौत और Adhyayan के रिश्ते पर बोले शेखर समन