Highlights
- सलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, पनवेल फार्महाउस में भव्य पार्टी।
- धोनी, संजय दत्त और कई बॉलीवुड सितारे शामिल, परिवार के साथ खास जश्न।
- सुरक्षा के कड़े इंतजाम, बांद्रा-वर्ली सी लिंक को भी रोशन किया गया।
Salman Khan Birthday: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने 27 दिसंबर को अपना 60वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस मौके पर उन्होंने पनवेल स्थित अपने फार्महाउस में भव्य पार्टी आयोजित की।
सेलेब्स का जमावड़ा
सलमान की पार्टी में उनके परिवार के अलावा कई सेलिब्रिटी शामिल हुए। क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी अपने परिवार के साथ पहुंचे। संजय दत्त, करिश्मा कपूर, आदित्य रॉय कपूर, सोहेल और अरबाज खान भी नजर आए। रकुल प्रीत सिंह, हुमा कुरैशी, तब्बू, डायरेक्टर कबीर खान और मनीष मल्होत्रा समेत कई सितारे भी जश्न में शामिल हुए। इनके अलावा सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी भी ग्लैमरस लुक में पार्टी में शामिल हुई।
मीडिया के साथ काटा केक
#WATCH | Panvel, Maharashtra | Actor Salman Khan cuts a cake as he celebrates his 60th birthday today. pic.twitter.com/8k3MqjpPWF
— ANI (@ANI) December 26, 2025
आधी रात सलमान ने फार्महाउस के बाहर पैपराजी के साथ केक काटा। इस दौरान उनके माता-पिता सलीम और सलमा खान, बहन अर्पिता और बच्चे, भाई अरबाज और सोहेल के परिवार भी मौजूद रहे।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
सलमान को मिली धमकियों के कारण मुंबई पुलिस हाई अलर्ट पर थी। उनके गैलेक्सी अपार्टमेंट और आसपास के इलाकों में पुलिस फोर्स दोगुनी कर दी गई। हेलिकॉप्टर और ड्रोन से भी निगरानी रखी गई।
बांद्रा-वर्ली सी लिंक रोशन

सलमान की चैरिटी पहल ‘बीइंग ह्यूमन’ के तहत उनके जन्मदिन से एक दिन पहले बांद्रा-वर्ली सी लिंक को रोशन किया गया। सलमान के 60वें जन्मदिन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और फैंस ने उन्हें ढ़ेरों शुभकामनाएं दी हैं।
READ MORE: मशहूर सिंगर जेम्स के कॉन्सर्ट में भड़की हिंसा, कई घायल; देंखे वीडियो