Aayudh

Categories

Salman Khan: सलमान खान ऐश्वर्या राय ब्रेकअप के बाद सेट पर रोते थे, ‘तेरे नाम’ गाने में बयां हुआ दर्द; लिरिसिस्ट समीर अनजान का खुलासा

Salman Khan

Salman Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और ऐश्वर्या राय का अफेयर 1999 में शुरू हुआ था, जब दोनों फिल्म हम दिल दे चुके सनम के सेट पर मिले थे। तीन साल तक रिलेशनशिप चलने के बाद 2002 में दोनों का ब्रेकअप हो गया।

अब सालों बाद फिल्म तेरे नाम के लिरिसिस्ट समीर अनजान ने बताया कि ब्रेकअप के बाद सलमान का दिल बेहद टूट चुका था। उन्होंने कहा कि फिल्म के सेट पर सलमान ‘तेरे नाम’ का टाइटल ट्रैक और गाना क्यों किसी को वफा के बदले वफा नहीं मिलती सुनकर रोते थे। गाने के दौरान उनका दर्द इतना गहरा था कि वह इसे बार-बार सुनना चाहते थे।

समीर ने बताया कि सलमान गाने को शूट करने से पहले हिमेश रेशमिया को बुलाकर खुद गाते और रोते थे। वे कहते थे, “तू आ और ये गाना मुझे सुना, यह मेरा दर्द है।” यही वजह थी कि उनके अभिनय में असली भावनाएं देखने को मिली।

समीर ने कहा कि गाने की रचना सलमान के अनुभव और टूटे हुए दिल से प्रेरित थी, इसलिए उनके एक्सप्रेशन बिल्कुल रियल लगते हैं। उन्होंने यह भी उदाहरण दिया कि शाहिद कपूर और करीना कपूर के ब्रेकअप के बाद भी गाने के शूट में उनकी मदद करनी पड़ी थी, ताकि कलाकार अपने दर्द को गाने के माध्यम से व्यक्त कर सकें।

READ MORE: धनश्री वर्मा ने चहल संग तलाक पर तोड़ी चुप्पी, एलिमनी अफवाहों को बताया गलत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *