Aayudh

Categories

कूनो से फिर आई दुखद खबर , इस कारण एक और चीते ने तोडा दम

cheetah

मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से एक बार फिर एक दुखद खबर सामने आई है । आज फिर कूनो में एक चीते ने दम तोड़ दिया पिछले 3 महीनों में चीतों की मौत का यह तीसरा मामला सामने आया है ।

cheetah

आपसी लड़ाई में हुई चीते की मौत

इस बार कूनो नेशनल पार्क में चीते की मौत किसी बीमारी से नहीं बल्कि आपसी लड़ाई में हुई है जानकारी के मुताबिक इस चीते का नाम धीरा बताया जा रहा है ।
इस घटना के बाद से ही नेशनल पार्क प्रबंधन के द्वारा फोन स्विच ऑफ करने की खबरें सामने आ रही है ।

3 महीने में चीते की मौत का तीसरा मामला

इससे पहले भी कूनो नेशनल पार्क में चीता स्वास्थ्य और उदय की मौत का मामला सामने आया था मौत से पहले उदय नामक चीते का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था ,जिसमें वह बीमार नजर आ रहा था यह चीता दक्षिण अफ्रीका से दूसरी खेप में भारत लाया गया।

कूनो में अब बचे मात्र 17 चीते

दरअसल भारत में 2 खेप में चीतों को नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से लाया गया था 17 सितंबर को प्रधानमंत्री ने अपने जन्मदिन के मौके पर इन चीजों को बाड़े में छोड़ा था । जिसके बाद 18 फरवरी को एक बार फिर चीतों की दूसरी खेप भारत पहुंची थी कूनो में दोनों खेप में कुल मिलाकर 20 चीते छोड़े गए थे , लेकिन तीन की मौत हो जाने के बाद अब मात्र 17 सीटें ही बचे हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *