Aayudh

Categories

रूस के राष्ट्रपति पुतिन का भारत दौरा: 4-5 दिसंबर को पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू से करेंगे मुलाकात

पुतिन का भारत दौरा

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 4 और 5 दिसंबर को भारत दौरे पर आ रहे हैं। पुतिन भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे। वे 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगे, जिसमें दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा होगी।

READ MORE: सनी ने धर्मेंद्र के लिए आयोजित की प्रेयर मीट; हेमा मालिनी और बेटियां गायब, अलग से घर पर रखी श्रद्धांजलि सभा

भारत-रूस के बीच हर साल शिखर वार्ता होती है, और यह सम्मेलन दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूत करने का अहम अवसर होगा। पुतिन के इस दौरे के दौरान, भारत और रूस के बीच रक्षा, तकनीकी सहयोग और खासकर एस-400 वायु रक्षा प्रणाली की खरीद को लेकर चर्चा हो सकती है।

राष्ट्रपति पुतिन का यह दौरा ऐसे समय पर हो रहा है जब अमेरिका रूस से तेल खरीदने के कारण भारत पर दबाव बना रहा है। हालांकि, भारत और रूस के संबंधों पर इसका कोई खास असर नहीं पड़ा है। दोनों देशों के रिश्ते रणनीतिक रूप से अहम बने हुए हैं।

इस दौरान यूक्रेन युद्ध और वैश्विक मामलों पर भी बातचीत की संभावना है। पुतिन का यह दौरा भारत और रूस की विशेष साझेदारी को और मजबूत करेगा।

READ MORE: विराट कोहली धोनी के घर पहुंचे, साथ में डिनर किया; माही ने खुद गाड़ी चलाकर कोहली को होटल छोड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *