Russia Earthquake: रूस के कामचटका क्षेत्र में 7.7 की तीव्रता से पूर्वी तट के पास भूकंप आया। जिसका केंद्र 10 किमी की गहराई पर था। इससे 300 किमी के दायरे में सुनामी की चेतावनी भी दी गई है। आपको बता दें कि यह भूकंप एक महीने पहले 8.8 तीव्रता से आए भूकंप के बाद आया है। हालांकि अभी तक किसी के घायल होने की पुष्टी नहीं की गई है।
कामचटका प्रायद्वीप एक ऐसा इलाका है, जहां अक्सर भूकंप आते रहते है। जर्मन भूविज्ञान अनुसंधान केन्द्र ने भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर बताई है, तो वहीं दूसरी ओर अमेरिका भूवैज्ञानिर सर्वेक्षण ने भूकंप की गहराई 39.9 किलोमीटर बताई है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के हवाले से जारी की गई जानकारी के मुताबिक कामचटका के दक्षिण-पश्चिम में स्थित जापान में सुनामी चेतावनी जारी नहीं की गई है।
The Washington Post की रिपोर्ट के मुताबिक, रूस के कामचटका प्रायद्वीप में 3 अगस्त 2025 को ज्वालामुखी ने लगभग 600 वर्षों बाद विस्फोट किया था। यह इतना खतरनाक था कि विस्फोट के बाद बादल लगभग 6 किलोमीटर तक की ऊंचाई तक उठे थे।
भूकंप प्रथ्वी की सतह के नीचे टेक्टोनिक प्लेटों मे हुई हलचल के कारण आते है। प्रथ्वी की उपरी परत कई बड़ी प्लेटों में विभाजित होती है, जो लगातार आपस में टकराती, खिसकती है। जब ये प्लेटें अचानक से आपस में टकराने लगती है, तो बड़ी मात्रा में ऊर्जा निकलती है, जो भूकंपीय तरंगों यानी की Seismic Waves के रूप में फैलती है और हमें धरती हिलती हुई महसूस होती है।
जानकारी के लिए बता दें कि 3 से 4.9 तीव्रता वाले भूकंप को छोटा माना जाता है, जबकि 5 से 6.9 तीव्रता बाले भूकंप को मध्यम श्रेणी में रखा जाता है। वहीं, 7 से 7.9 मेजर और 8 या इससे अधिक को सबसे ज्यादा शक्तिशाली भूकंप माना जाता है।
READ MORE: मणिपुर हिंसा के बाद प्रधानमंत्री मोदी का पहला मणिपुर दौरा; 8500 करोड़ के विकास कार्यो की देंगे सौगात 
 
															 
															 
															 
             
             
					 
					