संघ के 100 साल: दिल्ली में बुधवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी वर्ष के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने संघ की 100 साल की यात्रा को देश के लिए प्रेरणादायक बताया और संघ के योगदान की सराहना की।
कार्यक्रम में पीएम मोदी ने संघ के शताब्दी वर्ष को चिह्नित करते हुए 100 रुपये का विशेष स्मृति सिक्का और डाक टिकट जारी किया। उन्होंने बताया कि इस सिक्के पर पहली बार भारत माता की तस्वीर छपी है, जो स्वतंत्र भारत के इतिहास में अभूतपूर्व है। सिक्के पर संघ का बोध वाक्य “राष्ट्राय स्वाहा, इदं राष्ट्राय इदं न मम” भी अंकित है।
#WATCH | Delhi | At the centenary celebrations of RSS, PM Narendra Modi says, "In its journey of dedication to the nation, it's not as if RSS has not been targeted, or been conspired against. Even after Independence, efforts were made to crush the RSS. There were infinite… pic.twitter.com/ArMCacIDNl
— ANI (@ANI) October 1, 2025
पीएम मोदी ने अपने भाषण में कहा कि संघ की यात्रा आसान नहीं रही। आजादी के बाद संघ को दबाने के प्रयास हुए, साजिशें रची गईं, लेकिन संघ ने हर चुनौती का शांतिपूर्ण और दृढ़ता से सामना किया। उन्होंने डॉ. हेडगेवार को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि यह हमारी पीढ़ी का सौभाग्य है कि हम संघ का शताब्दी वर्ष देख पा रहे हैं।
प्रधानमंत्री ने बताया कि संघ ने हमेशा देशभक्ति, सेवा और समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का काम किया है। विशेष रूप से आदिवासी क्षेत्रों में संघ के कार्यों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि सरकारें भले ही देर से पहुंचीं, लेकिन संघ ने हमेशा उनकी परंपराओं और संस्कृति को महत्व दिया।
READ MORE: मोहसिन नकवी ने रखी अजीब शर्त, बोले- ट्रॉफी तभी दूंगा जब टीम इंडिया खुद….