Aayudh

Categories

Nagpur हिंसा के बाद RSS ने Auragzeb को लेकर कही बड़ी बात…

RSS

RSS on Nagpur Violence : नागपुर में भड़की हिंसा को लेकर RSS ने बड़ी बात कही है। बैंगलोर में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आम्बेकर ने नागपुर हिंसा और औरंगज़ेब को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने कहा, किसी भी तरह की हिंसा समाज के लिए अच्छी नहीं है। यह बात उन्होंने बैंगलोर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरआरएस) की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक शुरू होने के पहले कही। उनके इस बयान को कई तरह से देखा जा रहा है। उन्होंने आज के समय में औरंगज़ेब को लेकर हो रहे विवाद को भी अप्रासंगिक करार दिया है।

RSS : औरंगज़ेब को लेकर क्या कहा ?

पत्रकार वार्ता के दौरान जब पत्रकारों ने नागपुर हिंसा को लेकर सवाल पूछे तो सुनील आम्बेकर ने किसी भी तरह की हिंसा को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की हिंसा समाज के लिए अच्छी नहीं है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। जब पत्रकार ने आज के समय में औरंगज़ेब की प्रासंगिकता को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने इसपर अपना रुख साफ़ कर दिया। उन्होंने कहा कि आज के समय में औरंगजेब को लेकर विवाद कतई प्रासंगिक नहीं है।

21 से 23 मार्च तक होगी बैठक

RSS की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक की बैठक 21 से 23 मार्च तक बंगलोर में आयोजित की गई है। इस दौरान RSS के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने पर होने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा होगी। पिछले वर्ष के कार्यों की समीक्षा भी की जाएगी। भाजपा के अध्यक्ष चुने जाने पर भी विचार किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर भी जल्द फैसला आ सकता है।

कार्यक्रम को लेकर दी जानकारी…

प्रेस वार्ता के दौरान अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आम्बेकर ने जानकारी दी कि 21 से 23 मार्च तक बंगलुरु में होने वाली RSS की प्रतिनिधि सभा बैठक में विश्व हिंदू परिषद, भाजपा, एबीवीपी सहित 32 अनुसांगिक संगठन के शीर्ष अधिकारी मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा, संघ अपने शताब्दी वर्ष पर पंच परिवर्तन अभियान चला रहा है।

प्रतिनिधि सभा की बैठक में स्वदेशी, सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण, नागरिक कर्तव्य पर विस्तार से चर्चा होगी।

ALSO READ : Nagpur Violence Update : फहीम शमीम ने भड़काई थी हिंसा ? बड़ा खुलासा…

WATCH : https://youtu.be/DoEpwrTzd7M?si=Sb4XYlMjXSGWB5w_

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *