RGPV Viral Video: राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) के एक छात्र का कथित आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से विवाद खड़ा हो गया है। वीडियो में छात्र पर भगवान राम और भगवान कृष्ण के लिए अपशब्द कहने का आरोप है, जिससे हिंदू समाज और संगठनों में गहरा आक्रोश देखा जा रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
बताया जा रहा है कि वीडियो तेजी से अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फैल रहा है। इसमें छात्र कथित तौर पर हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करता नजर आ रहा है। वीडियो सामने आते ही लोगों की प्रतिक्रियाएं तेज हो गईं।
READ MORE: बांग्लादेश हिंसा पर बोले धीरेंद्र शास्त्री: “हिंदू एक नहीं हुए तो भारत में भी होंगे ऐसे हालात”
हिंदू संगठनों का विरोध
वीडियो के वायरल होने के बाद कई हिंदू संगठनों ने कड़ा विरोध जताया है। संगठनों का कहना है कि इस तरह की टिप्पणियां धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाती हैं और समाज में तनाव पैदा कर सकती हैं। उन्होंने आरोपी छात्र के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत
मामले को लेकर गांधीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और वायरल वीडियो की सत्यता की पड़ताल की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
छात्र की पहचान
आरोपी छात्र की पहचान अरुणेश कुशवाहा के रूप में बताई जा रही है, जो RGPV का चौथे सेमेस्टर का छात्र है। फिलहाल छात्र की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
यूनिवर्सिटी प्रशासन की भूमिका
हिंदू संगठनों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, अब तक RGPV प्रशासन की ओर से कोई औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।
READ MORE: आयुध निर्माणी खमरिया को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट