Aayudh

Categories

गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में लगी आग की बड़ी वज़ह क्या रही ?

Govindpura Fire

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया की एक फैक्ट्री में आग लग गई है। जानकारी के मुताबिक शनिवार (1 मार्च 2025) को दोपहर 1 बजे आग लगी थी। आग लगने की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की 10-12 गाड़ियां और 40 टैंकर घटना स्थल पर पहुंच गए। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए CISF की टीम भी उसी जगह पर तैनात है।

आपको बता दें की जिस फैक्ट्री में आग लगी है, वह JK रोड स्थित महिंद्रा शोरूम के पीछे है। जानकारी के मुताबिक यहाँ थिनर बनाया जाता था और 30-40 हज़ार लीटर केमिकल रखा था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। आग से उठे धुएं के गुब्बार को आसमान में 5-10 किलोमीटर दूर से ही देखा जा सकता है।

अशोका गार्डन थाना के टीआई हेमंत श्रीवास्तव की जानकारी के मुताबिक आग जिस फैक्ट्री में लगी है उसका नाम आनंद आर्गेनाईजेशन है। इस फैक्ट्री से सटी तीन और इमारतें भी आग की चपेट में आ गई हैं।

ALSO READ : PM ने क्यों कहा – ‘लुटियन जमात’ और ‘खान मार्केट गैंग’ से हूँ हैरान ?

WATCH : https://youtu.be/i2OJJTar-oA?si=KuJcfRixYQIQEtkd

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *