Highlights
- भोपाल में ST-SC-OBC सम्मेलन के दौरान पूर्व विधायक आरडी प्रजापति का कथावाचकों पर आपत्तिजनक बयान।
- अनिरुद्धाचार्य और महिलाओं को लेकर की गई अभद्र टिप्पणियों से सोशल मीडिया पर भारी विरोध।
- बयान का वीडियो वायरल होने के बाद धार्मिक संगठनों और महिला वर्ग में गुस्सा।
RD Prajapati Controversy: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित ST-SC-OBC संयुक्त मोर्चा के महासम्मेलन में छतरपुर के चंदला से पूर्व विधायक आरडी प्रजापति ने कथावाचकों को लेकर बेहद आपत्तिजनक बयान दिया। मंच से उन्होंने कहा कि कथावाचकों को “जूते की माला पहनाकर नंगा घुमाया जाए।” यह सुनते ही सभा में सन्नाटा छा गया।
अनिरुद्धाचार्य पर अभद्र टिप्पणी
आरडी प्रजापति ने लोकप्रिय कथावाचक अनिरुद्धाचार्य पर भी गंदी टिप्पणी की। उन्होंने ‘WIFE’ शब्द को लेकर की गई व्याख्या का जिक्र करते हुए निजी और अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल किया, जिसे कई लोगों ने महिलाओं का अपमान बताया।
बहन-बेटियों पर विवादित बयान
पूर्व विधायक यहीं नहीं रुके। उन्होंने बहन-बेटियों को लेकर भी घिनौने शब्दों का प्रयोग किया। कथाओं में आने वाली युवतियों को लेकर कही गई उनकी बातें सोशल मीडिया पर भारी आलोचना का कारण बन गई।
READ MORE: AI का गलत इस्तेमाल: AI से बने फेक विमान हादसों के वीडियो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार
वीडियो वायरल, लोगों में आक्रोश
आरडी प्रजापति के इस पूरे भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सनातन समाज, कथावाचकों और महिला संगठनों में इसे लेकर जबरदस्त नाराजगी है। लोग इसे धार्मिक भावनाओं और महिलाओं के सम्मान के खिलाफ बता रहे हैं।
संतोष वर्मा के समर्थन में सम्मेलन
यह सम्मेलन आईएएस संतोष वर्मा के समर्थन में आयोजित किया गया था, जिनके ब्राह्मण बेटियों पर दिए बयान को लेकर पहले से विवाद चल रहा है। प्रजापति ने कहा कि पहले कथावाचकों पर कार्रवाई हो, फिर संतोष वर्मा को हटाया जाए।
राजनीतिक पृष्ठभूमि
आरडी प्रजापति 2013 में बीजेपी से विधायक रहे हैं। बाद में उन्होंने सपा जॉइन की और 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ा, लेकिन हार गए। फिलहाल उनके बयान ने उन्हें फिर विवादों के केंद्र में ला दिया है।
वायरल वीडियो
READ MORE: विदिशा में 4400 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात, MP को मिलेगी नई रफ्तार