Aayudh

Categories

RBI Reduces Repo Rate: RBI ने फिर घटाई रेपो रेट; लोन होंगे सस्ते, EMI में मिलेगी राहत

RBI Reduced Repo Rate

RBI Reduces Repo Rate: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) ने रेपो रेट में 0.25% यानी 25 बेसिस पॉइंट की कटौती की है। नई रेपो रेट अब 5.50% से घटकर 5.25% हो गई है। यह फैसला 3 से 5 दिसंबर तक चली बैठक के बाद RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने शुक्रवार को घोषित किया। सभी सदस्य इस कटौती के पक्ष में थे।

गवर्नर के अनुसार, देश की आर्थिक वृद्धि को और तेज करने के लिए ब्याज दर घटाना जरूरी था। इससे पहले फरवरी से जून के बीच भी RBI ने कुल 1% की कटौती की थी। हालांकि अगस्त और सितंबर-अक्टूबर की बैठकों में दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया था। इस साल अब तक कुल 1.25% की कमी हो चुकी है।

READ MORE: इंडिगो में भारी संकट; 550 से ज्यादा उड़ानें रद्द, कई एयरपोर्ट पर हंगामा

EMI पर कितना असर होगा?

रेपो रेट घटने का सीधा फायदा आम लोगों को मिलेगा। बैंक भी जल्द ही होम और ऑटो लोन पर ब्याज दरें कम करेंगे।

  • 20 साल के 20 लाख रुपए के लोन पर EMI लगभग 310 रुपए कम होगी।
  • 30 लाख के लोन पर EMI करीब 465 रुपए घट सकती है।
  • 50 लाख रुपए के होम लोन पर भी EMI में लगभग 788 रुपए महीना और करीब 9,456 रुपए सालाना की बचत होगी।
  • 5 लाख रुपए के कार लोन पर EMI करीब 133 रुपए कम हो जाएगी।

हाउसिंग और ऑटो सेक्टर को बढ़ावा

रेपो रेट घटने से बैंक सस्ता कर्ज देते हैं, जिससे ग्राहकों को भी फायदा मिलता है। ब्याज दरें कम होने पर घर खरीदने की मांग बढ़ती है। इससे रियल एस्टेट सेक्टर को मजबूत बढ़ावा मिलेगा।

RBI द्वारा लगातार की जा रही दरों में कटौती से उम्मीद है कि आने वाले दिनों में लोन और सस्ते होंगे और लोगों की EMI का बोझ कम होगा।

READ MORE: गर्मजोशी से मिले मोदी-पुतिन; पीएम ने दिया वह गीता, जिसे 2011 में रूस में बैन करने का प्रस्ताव आया था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *