राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की देश भर में जोरों शोरों से तैयारियाँ चल रही हैं। प्राण प्रतिष्ठा समारोह जनवरी 2024 की आने वाली 22 तारीख को होने जा रहा है। राम मंदिर के लिए देश और विदेश के अलग- अलग कोनों से लोग उपहार भेज रहे हैं।
राम लला के ससुराल से आया ये उपहार
माँ जानकी की जन्मभूमि और राम लला की ससुराल से भी कई उपहार भेजे जा रहे हैं। माँ जानकी का जन्म नेपाल के जनकपुर में हुआ था। जनकपुर धाम के रामजानकी मंदिर की ओर से अयोध्या के लिए 30 वाहनों का काफिला निकला है। इन वाहनों में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए 3000 से भी अधिक तौहफे भेजे जा रहे हैं। इन तौहफों में भगवान राम के लिए चांदी के जूते, आभूषण, वस्त्र और अन्य वस्तुएं भेजी जा रही हैं।
रावण की नगरी से आया तौफा
बतादें कि जब रावण ने माँ सीता का हरण किया तो उन्हें अपनी लंका के अंदर अशोक वाटिका में रखा। इसी वाटिका में माता से राम भक्त हनुमान की भेंट हुई थी। यह वाटिका आज के श्रीलंका देश में मौजूद है। श्रीलंका के एक प्रतिनिधिमंडल ने भी हाल ही में अयोध्या धाम का दौरा किया । वह अपने साथ राम मंदिर के लिए तौहफे में अशोक वाटिका की चट्ठान लेकर आए हैं।
यह भी पढ़ें- राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में नहीं होंगे ये दिग्गज नेता शामिल