Aayudh

Categories

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के पहले ट्रेलर में नजर आए रणबीर कपूर

'द ग्रेट इंडियन कपिल शो'

कॉमेडी की दुनिया के बादशाह कपिल शर्मा का नया शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ नेटफ्लिक्स पर आने के लिए पुरी तरह से तैयार बैठा है। इस शो में सबसे खास ये देखने को मिलेगा की कपिल के साथ-साथ बेस्ट कॉमेडीयन सुनिल ग्रोवर भी नजर आएंगे। शो का ट्रेलर रिलीज हो गया हो गया है। ट्रेलर में आप कॉमेडियन्स को एक दूसरे की बेइज्जती करते हुए देख सकते है। कॉमेडियन के साथ-साथ बॉलीवुड के अभिनेता रणबीर कपूर, नीतू सिंह, दिलजीत पाजी, परिणीकि चोपड़ा, आमिर खान, विक्की कौशल और भारतीय क्रिकेट टीम को भी ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में देखने को मिलेंगे।

कैसा है ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का ट्रेलर

ट्रेलर के शुरू में ही कपिल अपने दर्शकों को बताते है कि उनका शो अब इंटरनेशनल हो गया है। अब आप कपिल को उनकी टीम के साथ नेटफ्लिक्स पर देख पाएंगे। आगे ट्रेलर में स्टेज पर एक सुंदर से बॉक्स की एंट्री होती है। बॉक्स से कोई और नहीं हमारे पसंदीदा सुनील ग्रोवर निकलते है। सुनिल को देखते ही कपिल चौक जाते है और बोलते हैं- तू? जिसके बाद दोनों के बीच तु तडाक शुरू हो जाता है। फिर कपिल बोलते है इसी के चलते झगड़े होते हैं। इतना देखने के बाद तो आप समझ ही जाएंगे कि कपिल और सुनिल दोनों मिलकर कुछ खास करने वाले है।

कपिल के नए शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ पर किकू शारदा, राजीव ठाकुर और कृष्णा भी अलग रूप में नजर आएंगे। इसी के साथ इस शो में मेहमान के तौर पर किसको बुलाया जाएगा इसका भी खुलासा हो गया है। ट्रेलर में आप साफ-साफ देख सकते है कि कौन-कौन मेहमान बन कर आ रहा है। मेहमानों को देखने के बाद शो को देखने की बेसब्री भी बढ़ जाएगी। तो साथीयों हंसी के सबसे बड़े बादशाह को एक नए अंदाज में देखने के लिए तैयार हो जाएं आ रहे हैं 30 मार्च को नेटफ्लिक्स पर रात 8 बजे।

ये भी पढ़ें- बागेश्वर धाम से अनसुने रहस्मयी तथ्य आपको पता है क्या ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *