Aayudh

Categories

Nagpur Violence : औरंगज़ेब से जुड़ी पहचान ठीक नहीं…

Rameshwar Sharma

Rameshwar Sharma On Nagpur Violence : नागपुर में सोमवार (17 मार्च 2025) को एक हिंसा हुई, इस हिंसा में पथराव हुए, तोड़-फोड़ हुई और कई गाड़ियों को आग में फूँक दिया गया। इस हिंसा का पूरे देश में विरोध हो रहा है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इसे प्री-प्लान बताया है।

हिंसा की आग केवल महाराष्ट्र तक नहीं रही, उसकी चिंगारी मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल तक भी पहुंची है। मध्य प्रदेश के BJP विधायक रामेश्वर शर्मा ने भी इस हिंसा पर अपना बयान दिया है।

क्या कहा Rameshwar Sharma ने ?

BJP विधायक रामेश्वर शर्मा ने नागपुर हिंसा पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि हमारी हमदर्दी केवल उन लोगों से है, जिन्होंने इस देश की सेवा में अपना जीवन समर्पित किया है। हमारी हमदर्दी केवल असफाकउल्ला, अब्दुल हमीद और अब्दुल कलाम जैसे देशभक्तों से है, जिन्होंने इस देश के लिए अपनी कुर्बानी दी है।

औरंगज़ेब एक लुटेरा था

Rameshwar Sharma ने औरंगज़ेब की तारीफ़ करने वालों पर निशाना साधते हुए कहा कि औरंगज़ेब एक लुटेरा था और हमेशा रहेगा। इतिहास के कुछ चाटुकार लोग उसे महान मानते होंगे, लेकिन असल में वो एक लुटेरा है। महान तो छत्रपति शिवाजी महाराज, छत्रपति संभाजी महाराज , गुरु तेग बहादुर जी और गुरु गोविंद सिंह जी थे।

वो सभी महान थे जिन्होंने इस देश के लिए अपना जीवन समर्पित किया है। जिन्होंने इतिहास में औरंगज़ेब से संघर्ष किया और हिंदुस्तान को बचाया वो सभी लोग महान थे।

अपनी पहचान औरंगज़ेब से न जोड़ें

विधायक रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस और सभी विपक्षी दलों से अपील की है कि अपनी पहचान औरंगज़ेब से न जोड़ें। औरंगज़ेब से जुड़ी हुई पहचान पछतावे का कारन बन सकती है। Rameshwar Sharma ने अपने बयान में केवल उन्हीं लोगों से हमदर्दी जताने की बात कही है, जिन्होंने इस देश के लिए त्याग किया है। जिन्होंने समर्पण के साथ इस देश की रक्षा और विकास के लिए काम किया है।

क्या है मामला ?

कुछ दिनों पहले महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी (SP) के विधायक अबू आजमी ने विवादित बयान दिया था। उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान इतिहास का हवाला देते हुए औरंगज़ेब को महान शासक बताया था। उन्होंने कहा था कि औरग़ज़ेब ने हिंदुस्तान में कई मंदिर बनवाये हैं। उनके इस बयान के बाद उन्हें विधानसभा के सत्र से भी निष्काषित कर दिया गया था।

हालांकि उन्होंने बाद में इस मामले के तूल पकड़ने के बाद माफ़ी भी मांगी थी। उनके इस बयान के बाद ही देश में औरंगज़ेब की कब्र को हटाने की मांग भी तेज हो गई। सोमवार की शाम नागपुर में विश्व हिन्दू परिषद ने औरंगज़ेब की कब्र को हटाने के लिए प्रदर्शन भी किया। इस प्रदर्शन के दौरान हरे रंग के कपड़े में कंडे जलाए गए।

जब इस प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो कई तरह की अफवाहें फैल गईं और देखते ही देखते प्रदर्शन ने हिंसा का रूप ले लिया।

ALSO READ : Sunita Williams के लौटने में क्यों हुई देरी ? कल सुबह पहुँचेंगी फ्लोरिडा…

WATCH : https://youtu.be/gECmGcXUw8M?si=r__xh8ZT1ho0ueoc

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *