Aayudh

Categories

रमेश शर्मा गुट्टू भैया : भोपाल उत्तर का पहले हिन्दू विधायक जिसने भोपाल स्टेशन में शताब्दी रुकवा दी

रमेश शर्मा गुट्टू भैया

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की उत्तर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे बीजेपी के कद्दावर नेता रमेश शर्मा गुट्टू भैया का बुधवार गुरुवार की दरमियानी रात में हार्ट अटैक से निधन हो गया ।


पूर्व विधायक रमेश शर्मा का देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के साथ एक लंबा संपर्क रहा है । आज की स्टोरी में हम आपको बताएंगे रमेश शर्मा गट्टू भैया के पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी के साथ अनसुने किस्से ।

प्रधानमंत्री की शपथ के दौरान मंच तक उनके साथ पहुँचे थे गुट्टू भैया

पूर्व विधायक गुट्टू भैया ने आयुध मीडिया को दिए एक साक्षात्कार में पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के साथ बिताए अपने अनुभव को याद करते हुए बताया कि जब अटल जी का दिल्ली में शपथ ग्रहण समारोह था उस वक्त मध्यप्रदेश के केवल पूर्व सीएम सुंदरलाल पटवा और विक्रम वर्मा दिल्ली जाने वाले थे जिनके साथ मेरा जाना भी हुआ इस पूरे कार्यक्रम के दौरान अटल जी उनके साथ मौजूद रहे और मंच तक रमेश शर्मा जी के साथ ही रहे ।

जब पदाधिकारियों के लिए रुकवा दी शताब्दी एक्सप्रेस

इसी इंटरव्यू में रमेश शर्मा अपनी यादों को ताजा करते हुए बताते हैं कि एक बार भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक भोपाल में आयोजित की गई थी उस वक्त संसाधनों का काफी अभाव था ।

ऐसे में जब कार्यकारिणी के बाद भाजपा के तत्कालीन कद्दावर नेताओं की दिल्ली वापसी शताब्दी एक्सप्रेस के माध्यम से होनी थी तो गुट्टू भैया ने अपने संपर्कों के माध्यम से ट्रेन को काफी देर तक स्टेशन पर रोका रखा जिसके बाद ही सारे पदाधिकारी अपने गंतव्य तक पहुंच सके ।

चुनावों के दौरान पूर्व पीएम ने की थी समर्थन में सभा

रमेश शर्मा गुट्टू भैया भोपाल की उत्तर विधानसभा से भाजपा के पहले हिन्दू विधायक थे । वर्ष 1993 में हुए इन चुनावों में भाजपा ने हिंदूवादी छवि होने के नाते गुट्टू भैया को अपना प्रत्याशी बनाया और इस चुनाव में खुद पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने गुट्टू भैया के समर्थन में काजी कैप्म क्षेत्र में एक जन सभा को संबोधित किया , जिसके बाद आए परिणामो ने भाजपा को जीत दिलाई थी।

जनसभा के दौरान मौजूद पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी

सबके अपने थे गुट्टू भैया

लम्बे समय से गुट्टू भैया सक्रिय राजनीति से बाहर थे लेकिन कार्यकर्ताओं और समाज के बीच उनकी सक्रियता कम नहीं हुई थी. अपने आखिरी समय तक गुट्टू भैया कार्यकर्ताओं से मिलते जुलते रहे.

वो बिनी किसी छुट्टी के रोज सुबह अपने घर से निकलते और सबका दुःख सुख सुनते हुए रात को हीं घर पहुँचते थे. गुट्टू भैया के निधन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सबके सामने हीं रो पड़े. बड़ी संख्यामे भाजपा के कार्यकर्ता और सामान्य लोग भी गुट्टू भैया को श्रधांजलि देने पहुंचे.

पूरा इंटरव्यू देखें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *