Aayudh

Categories

Ram Mandir Flag Hosting: अयोध्या में पीएम मोदी का भव्य रोड शो; छात्रों ने बरसाए फूल, जल्द ही राम मंदिर पर 21 किलो सोने जड़े ध्वज का होगा ध्वजारोहण

Ram Mandir Flag Hosting

Ram Mandir Flag Hosting: अयोध्या में आज ऐतिहासिक क्षण है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के 673 दिन बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वज फहराएंगे। पीएम मोदी अयोध्या पहुंच चुके हैं और साकेत कॉलेज से रामजन्मभूमि तक लगभग डेढ़ किलोमीटर का रोड शो कर रहे हैं। रास्ते में बड़ी संख्या में लोग और महिलाएं उनका स्वागत कर रही हैं।

ध्वजारोहण दोपहर 12:30 बजे अभिजीत मुहूर्त में होगा। पीएम के बटन दबाते ही 161 फीट ऊंचे शिखर पर 2 किलो वजनी केसरिया ध्वज लहराने लगेगा। यह 10 फीट ऊंचा और 20 फीट लंबा तिकोना भगवा ध्वज है, जिसमें भगवान राम की वीरता का प्रतीक चमकता सूर्य, ‘ॐ’ का निशान और कोविदार पेड़ बना है। ध्वज का दंड 21 किलो सोने से मढ़ा गया है और यह तेज तूफान में भी सुरक्षित रहेगा। इसे 4 किलोमीटर दूर से भी देखा जा सकेगा।

अयोध्या को 1000 क्विंटल फूलों से सजाया गया है। कार्यक्रम में लगभग 7000 लोग मौजूद रहेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ और संघ प्रमुख मोहन भागवत पहले ही मंदिर पहुंच चुके हैं। उद्योग, खेल, साहित्य और बॉलीवुड के करीब 1000 वीआईपी भी शामिल होंगे।

20 नवंबर से चल रहे वैदिक अनुष्ठानों में देशभर के 108 आचार्य भाग ले रहे हैं। अयोध्या से जनकपुर धाम तक सियाराम विवाह उत्सव का माहौल बना हुआ है। ध्वजारोहण के बाद राम मंदिर को पूर्ण माना जाएगा।

READ MORE: इथियोपिया ज्वालामुखी विस्फोट का असर भारत तक: 15 किमी ऊंचा राख का गुबार दिल्ली पहुंचा, कई उड़ानें रद्द; DGCA ने जारी की एडवाइजरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *