Aayudh

Categories

Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा रघुवंशी हत्याकांड में पत्नी सोनम मुख्य आरोपी, SIT ने दाखिल की 790 पन्नों की चार्जशीट

Raja Raghuvanshi Murder Case

Raja Raghuvanshi Murder Case: मेघालय पुलिस की एसआईटी ने इंदौर के बिजनेसमैन राजा रघुवंशी हत्या मामले में बड़ा कदम उठाया है। पुलिस ने इस हाई-प्रोफाइल केस में 790 पन्नों की चार्जशीट दाखिल कर दी है।

चार्जशीट में राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी को मुख्य आरोपी बताया गया है। पुलिस का कहना है कि सोनम ने अपने कथित प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। इस साजिश में आकाश राजपूत, आनंद कुरमी और विशाल सिंह चौहान भी शामिल थे।

शादी के 12 दिन बाद हत्या

राजा और सोनम की शादी 11 मई 2025 को हुई थी। शादी के बाद दोनों हनीमून के लिए मेघालय गए। 23 मई को दोनों अचानक लापता हो गए।

2 जून को पुलिस ने सोहरा के वेइसाडोंग झरने के पास घाटी से राजा का क्षत-विक्षत शव बरामद किया। जांच में सामने आया कि सोनम ने अपने पति की हत्या के लिए प्लान पहले ही बना लिया था।

सभी आरोपी जेल में

सोनम, राज और अन्य तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल ये सभी न्यायिक हिरासत में जेल में हैं। आरोपियों पर हत्या, सबूत मिटाने और आपराधिक साजिश की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

तीन और आरोपी भी जांच के घेरे में

पुलिस ने बताया कि तीन और सह-आरोपियों के खिलाफ सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की जाएगी। इनमें प्रॉपर्टी डीलर सिलोमे जेम्स, बिल्डिंग मालिक लोकेन्द्र तोमर और सिक्योरिटी गार्ड बलबीर आहिरवार शामिल हैं। इन पर सबूत छिपाने और नष्ट करने का आरोप है। फिलहाल ये तीनों जमानत पर बाहर हैं।

इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या ने पूरे देश को हिला दिया था। शादी के कुछ ही दिनों बाद हुई इस वारदात ने पुलिस और समाज दोनों को चौंका दिया। अब कोर्ट में सुनवाई की प्रक्रिया शुरू होगी और मामले की अगली कार्रवाई सामने आएगी।

READ MORE: CM मोहन यादव के सामने मेयर के बेटे का तीखा भाषण, बुलेट ट्रेन और रेलवे विकास योजनाओं पर उठाए सवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *