Aayudh

Categories

Raisen Rape Case: 6 साल की मासूम से दरिंदगी करने वाला सलमान शॉर्ट एनकाउंटर में घायल, पुलिस से भागने की कर रहा था कोशिश

Raisen Rape Case

Raisen Rape Case: मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी सलमान का गुरुवार देर रात पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर किया। आरोपी को भोपाल के गांधी नगर इलाके से गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद उसे गौहरगंज ले जाया जा रहा था, तभी औबेदुल्लागंज के जंगल में पुलिस वाहन का टायर पंचर हो गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे के अनुसार रात 3 से 4 बजे के बीच वाहन बदले जाने के दौरान सलमान ने मौका पाकर एसआई की बंदूक छीन ली और पुलिस पर फायर कर दिया। आरोपी लगातार भागने की कोशिश कर रहा था। जवाब में पुलिस ने उसके पैर पर गोली चलाई, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा।

READ MORE: बीजेपी का बड़ा आरोप: कांग्रेस के कई सोशल मीडिया अकाउंट विदेश से संचालित, राहुल गांधी की टीम पर भारत विरोधी नैरेटिव रचने का दावा

घायल सलमान को तुरंत भोपाल के हमीदिया अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। सुरक्षा के लिए अस्पताल में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

सलमान 21 नवंबर को बच्ची को चॉकलेट दिलाने के बहाने जंगल ले गया था और उसके साथ दुष्कर्म कर फरार हो गया था। बच्ची रोती हुई मिली थी और उसे एम्स भोपाल में भर्ती किया गया, जहाँ उसकी हालत में सुधार है। आरोपी पर 30 हजार रुपए का इनाम घोषित था।

छह दिन तक फरार रहने के बाद पुलिस ने सलमान को गांधी नगर की एक चाय दुकान से पकड़ा। क्षेत्र में बढ़ते विरोध और धीमी कार्रवाई को देखते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रायसेन एसपी पंकज पांडे को हटाकर आशुतोष गुप्ता को नया एसपी नियुक्त किया। पुलिस का कहना है कि आरोपी को कानून के तहत कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

READ MORE: भोपाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का CEO ऑफिस घेराव, पुलिस ने चलाया वॉटर कैनन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *