Aayudh

Categories

Rahul Gandhi Press Conference: राहुल गांधी का बड़ा आरोप; हरियाणा में 25 लाख वोट चोरी, ब्राजील की मॉडल ने 22 बार डाला वोट

Rahul Gandhi Press Conference

Rahul Gandhi Press Conference: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हरियाणा विधानसभा चुनाव पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि राज्य में करीब 25 लाख वोट चोरी किए गए हैं। राहुल ने बताया कि एक ब्राजील की मॉडल का नाम वोटर लिस्ट में अलग-अलग पहचान से दर्ज था और उसने 10 बूथ पर 22 बार वोट डाला।

राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस को एग्जिट पोल में हरियाणा में साफ बहुमत दिखाया गया था, लेकिन नतीजों में भारी गड़बड़ी दिखी। उन्होंने कहा कि पहली बार पोस्टल वोट और असली वोट में इतना बड़ा फर्क देखने को मिला। राहुल ने कहा, “हमने जांच की तो पाया कि हरियाणा में 5.21 लाख डुप्लीकेट वोटर, 93 हजार गलत पते, और 19 लाख बल्क वोटर हैं।”

उन्होंने आरोप लगाया कि यह सिर्फ बूथ स्तर पर नहीं, बल्कि सेंट्रलाइज तरीके से की गई वोट चोरी है। राहुल ने कहा कि चुनाव आयोग को बताना चाहिए कि एक व्यक्ति का नाम 223 बार कैसे दर्ज हुआ।

राहुल ने चेतावनी दी कि यह सिर्फ हरियाणा तक सीमित नहीं है, बल्कि देशभर में लोकतंत्र पर हमला है। उन्होंने कहा कि यह मामला सिर्फ कांग्रेस का नहीं, बल्कि हर भारतीय मतदाता के अधिकारों का है।

READ MORE: भोपाल में SIR सर्वे में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, बीएलओ बर्खास्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *