Aayudh

Categories

राहुल गांधी का इंदौर दौरा; भागीरथपुरा में पीड़ित परिवारों से मुलाकात, जानें कार्यक्रम मिनट टू मिनट शेड्यूल

Rahul Gandhi Indore Visit

Highlights

  • राहुल गांधी आज इंदौर में दूषित पेयजल त्रासदी से प्रभावित परिवारों से करेंगे मुलाकात
  • बॉम्बे हॉस्पिटल में भर्ती पीड़ितों और बच्चों का हाल जानेंगे, भागीरथपुरा में संवाद
  • कांग्रेस की जांच समिति नगर निगम पर दूषित पानी सप्लाई का आरोप लगाती रिपोर्ट सौंपेगी

Rahul Gandhi Indore Visit: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार, 17 जनवरी को इंदौर दौरे पर रहेंगे। वे दूषित पेयजल से प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनेंगे। राहुल गांधी करीब तीन घंटे इंदौर में रहेंगे।

पहला पड़ाव: बॉम्बे हॉस्पिटल

राहुल गांधी सुबह विशेष विमान से दिल्ली से इंदौर पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से सीधे बॉम्बे हॉस्पिटल जाएंगे, जहां जल प्रदूषण त्रासदी के कारण भर्ती पीड़ितों से मुलाकात करेंगे। यहां वे बीमार बच्चों और उनके परिजनों से भी बात करेंगे।

भागीरथपुरा में पीड़ितों से मुलाकात

इसके बाद राहुल गांधी भागीरथपुरा पहुंचेंगे। सुरक्षा कारणों से वे संकरी गलियों में अंदर नहीं जाएंगे, बल्कि पानी की टंकी के पास ही मृतकों के परिजन और प्रभावित परिवारों से मिलेंगे। तय समय के अनुसार दोपहर 12:45 से 1:45 बजे तक पीड़ितों से संवाद होगा। यहीं वे मीडिया से भी बात करेंगे।

READ MORE: IGNTU अमरकंटक में असम के छात्र पर हमला; पांच छात्र निष्कासित, CM मोहन यादव ने जताई नाराजगी

पैदल चलकर करेंगे संवाद

कांग्रेस नेताओं के अनुसार राहुल गांधी पीड़ितों से सीधे जुड़ने के लिए पैदल चलकर मुलाकात करेंगे। 5 माह के अव्यान सहित अन्य मृतकों के परिजनों से भी चर्चा की जाएगी।

कांग्रेस जांच रिपोर्ट सौंपेगी

प्रदेश कांग्रेस द्वारा गठित जांच समिति अपनी रिपोर्ट राहुल गांधी को सौंपेगी। रिपोर्ट में आरोप है कि इंदौर नगर निगम द्वारा दूषित पानी की आपूर्ति के कारण यह स्थिति बनी। इसमें तकनीकी जानकारी भी शामिल है।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

राहुल गांधी के दौरे से पहले एसपीजी और स्थानीय पुलिस ने रूट का निरीक्षण किया। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यह दौरा पीड़ितों को न्याय दिलाने की दिशा में अहम कदम होगा।

READ MORE: फिर विवादो में घिरे कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया; बोले – खूबसूरत लड़की दिखी तो हो सकता है रेप 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *