Highlights
- राहुल गांधी ने इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों को लेकर सरकार पर साधा निशाना।
- पीड़ित परिवारों को एक-एक लाख रुपये के चेक दिए।
- उन्होंने साफ पानी की व्यवस्था करने और जिम्मेदारों को सजा देने की मांग की।
Rahul Gandhi Indore: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को इंदौर पहुंचे और दूषित पानी पीने से प्रभावित मरीजों और मृतकों के परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि यह नई स्मार्ट सिटी नहीं बल्कि एक “अर्बन मॉडल” है, जहां लोग पानी पीकर बीमार और मौत का शिकार हो रहे हैं। राहुल ने पीड़ित परिवारों को डेढ़-डेढ़ लाख रुपये के चेक दिए और सरकार से साफ पानी उपलब्ध कराने तथा जिम्मेदारों को कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
संस्कार उद्यान में पीड़ितों को दिया मुआवजा
इसके बाद राहुल गांधी संस्कार उद्यान पहुंचे, जहां उन्होंने अन्य प्रभावित परिवारों को 1-1 लाख रुपये के चेक सौंपे। राहुल के साथ पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और अजय सिंह भी मौजूद थे।
सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी ने कहा कि यह नई स्मार्ट सिटी का मॉडल नहीं बल्कि एक “अर्बन मॉडल” है, जहां पीने का साफ पानी उपलब्ध नहीं है। उन्होंने कहा कि दूषित पानी पीने से लोग बीमार और मृत हो रहे हैं। यह सिर्फ इंदौर तक सीमित नहीं है, बल्कि कई अन्य शहरों में भी यही स्थिति है।
READ MORE: बीएमसी चुनाव हार के बाद राज ठाकरे की पहली प्रतिक्रिया; कहा- मराठी पहचान के लिए संघर्ष जारी
साफ पानी सरकार की जिम्मेदारी
BJP की डबल इंजन सरकार का नया स्मार्ट सिटी मॉडल
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) January 17, 2026
पानी में ज़हर,
हवा में ज़हर,
दवा में ज़हर,
ज़मीन में ज़हर,
और, जवाब मांगो तो चलेगा बुलडोजर!
कुछ इस तरह इस मॉडल में गरीबों की मौतों के लिए कोई भी ज़िम्मेदार नहीं होता।
सरकार अभी उनकी लापरवाही से हुई इंदौर की त्रासदी की जवाबदेही… pic.twitter.com/M4iEPKRmij
राहुल ने कहा कि सरकार अपनी जिम्मेदारी निभाने में असफल है। उन्होंने कहा कि लोगों को डराया जा रहा है और मीडिया का ध्यान हटते ही हालात पहले जैसे हो जाएंगे। विपक्ष का नेता होने के नाते उनकी जिम्मेदारी है कि वे पीड़ितों की आवाज उठाएं और सरकार से साफ पानी उपलब्ध कराने और मुआवजा देने की मांग करें।
लोगों की परेशानी अभी भी जारी
रहवासियों ने बताया कि अभी भी कई जगहों पर गंदा पानी आ रहा है और डायरिया के केस लगातार बढ़ रहे हैं। साफ पानी आने के बावजूद उन्हें पानी उबालकर पीना पड़ रहा है।
राहुल गांधी ने साफ कहा, “यह राजनीति नहीं है, बल्कि मेरी जिम्मेदारी है कि लोगों को साफ पानी मिले। मैं इसके लिए खड़ा हूं और दिलाकर रहूंगा।”
READ MORE: CM यादव ने यूनियन कार्बाइड का किया निरीक्षण; विवादित बयान वाले बरैया पर भी दी प्रतिक्रिया