Aayudh

Categories

राहुल गांधी को मिली सुप्रीम कोर्ट से राहत,सजा पर लगाई रोक

राहुल गांधी की अधिकतम सजा पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है.खबर सुनकर मध्यप्रदेश कांग्रेस के सभी नेता खुशी जाहिर करते नज़र आ रहे हैं.राहुल को यह सज़ा मोदी सरनेम मानहानी वाले मामले में सूरत कोर्ट ने सुनाई थी जिस पर अब सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है.

कमलनाथ ने दी बधाई

राहुल गांधी के हित में फैसला आने के बाद से ही मध्य प्रदेश कांग्रेस में खुशी की लहर दौड़ पड़ी.सभी नेता राहुल को बधाईयाँ देते नज़र आ रहे हैं.इसी बीच प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पीसीसी चीफ कमलनाथ ने भी ट्वीट कर उन्हें बधाई दी. 

‘देश में लोकतंत्र की आवाज, जन-जन के चहेते और कांग्रेस के सम्मानित नेता श्री राहुल गांधी को माननीय उच्चतम न्यायालय से सजा में राहत मिलने पर हार्दिक शुभकामनाएं.

राहुल गांधी

माननीय न्यायालय के इस फैसले से न्यायपालिका के प्रति देश की जनता का सम्मान और भरोसा दोनों बढ़ेंगे. मुझे पूरा भरोसा है कि अंतिम फैसला भी श्री राहुल गांधी के पक्ष में आएगा और देश में लोकतंत्र मजबूत होगा.
सत्यमेव जयते’.   

आईपीसी के 200 साल में ऐसा नहीं हुआ

कांग्रेस पार्टी के राज्यसभा सांसद ने एक वीडियो मैसेज में कहा कि आईपीसी के 200 साल में आज तक किसी को भी मानहानी मामले में अधिकतम सज़ा नहीं दी गई.पर सूरत कोर्ट ने उनको टारगेट किया हालांकि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राहुल को राहत मिल गई है.

दिग्विजय सिंह ने राहुल गांधी को दी बधाई

दिग्विजय सिंह ने भी ट्वीट कर कहा कि  ‘हमारे सम्मानीय नेता श्री राहुल गांधी जी को सुप्रीम कोर्ट से न्याय की राहत मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएँ. सत्य सदैव उज्ज्वल रहे’ साथ ही राजधानी भोपाल में रोशनपुरा चौराहे पर भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भी ढोल बजाकर जश्न मनाया जा रहा है.–

ये भी पढ़ें- आरपीआई ने सीमा हैदर को दिया चुनाव लड़ने का ऑफर

https://aayudh.org/rpi-offers-to-contest-elections-to-seema-haider/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *