Aayudh

Categories

राहुल गांधी ने कार्यकर्ता को खिलाया कुत्ते का बिस्कुट, वायरल हुआ विडियो

राहुल गांधी , वायरल विडियो

इन दिनों राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा में व्यस्त हैं। इसी यात्रा के दौरान उनका एक विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस विडियो में वह कुत्ते का बिस्कुट पार्टी के कार्यकर्ता को देते दिखाई दे रहे हैं। जिसके बाद में अब राजनीति गर्माई हुई है।

राहुल गांधी के वायरल विडियो पर सियासत

राहुल गांधी इन दिनों देश भर में भारत जोड़ो न्याय यात्रा कर रहे हैं। इसी बीच उनके एक विडियो ने सोशल मीडिया और राजनीति में तहलका मचा कर रख दिया है। बतादें कि इस विडियो में राहुल गांधी के वाहन पर एक कुत्ता बैठा नज़र आता है। राहुल कुत्ते को बिस्कुट खिलाने की कोशिश करते हैं पर वो नहीं खाता जिसके बाद कांग्रेस सांसद उस बिस्कुट को पास में खड़े कार्यकर्ता को दे देते हैं।

भाजपा ने साधा निशाना

इस विडियो को लेकर भाजपा के नेताओं ने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा है। असम के मुख्यमंत्री हेमंता विश्वसर्मा ने भी इस विडियो को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधा और कहा कि उन्हें ना केवल राहुल गांधी ने वल्कि उनके परिवार ने ये बिस्कुट खिलाने की कोशिश की पर उनने नहीं खाया।

राहुल गांधी ने दी वायरल विडियो पर सफाई

जब इस विडियो को लेकर राहुल गांधी ने पूछा गया तो उन्होंने कुछ और बताया। वह कहते हैं कि वह कुत्ता बहुत डरा हुआ था जब मैंने उसे बिस्कुट खिलाए तो उसने नहीं खाया। जिसके बाद मैंने वह बिस्कुट उस कार्यकर्ता को दे दिया ताकी वह खिलादे और उनके हाथ से कुत्ते ने बिस्कुट खा भी लिया था। वह आगे कहते हैं कि आखिर बीजेपी को कुत्तों से क्या तकलीफ़ है।

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी ने दी हरदा (harda) ब्लास्ट (blast) पर ये प्रतिक्रिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *