पुतिन का भारत दौरा: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का दो दिन का भारत दौरा 4 दिसंबर से शुरू हो रहा है। यह उनकी चार साल बाद पहली भारत यात्रा है। इस दौरान वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे और ऊर्जा, रक्षा व व्यापार से जुड़े कई अहम समझौतों पर चर्चा होगी।
4 दिसंबर: आगमन और पीएम मोदी के साथ डिनर
पुतिन 4 दिसंबर की शाम दिल्ली पहुंचेंगे। इसके बाद वे प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करेंगे। दोनों नेता द्विपक्षीय मुद्दों पर बातचीत करेंगे और फिर पीएम मोदी 7 लोक कल्याण मार्ग पर उनके सम्मान में प्राइवेट डिनर का आयोजन करेंगे। यह यात्रा दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी के 25 साल पूरे होने का प्रतीक भी है।
READ MORE: रेलवे स्टेशन पर जीआरपी आरक्षक ने की दिव्यांग युवक की पिटाई, वीडियो वायरल होने के बाद निलंबित
5 दिसंबर: स्वागत, राजघाट और शिखर सम्मेलन
दूसरे दिन राष्ट्रपति भवन में पुतिन को औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। इसके बाद वे राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे। लगभग 11 बजे हैदराबाद हाउस में पुतिन और मोदी के बीच शिखर वार्ता होगी, जिसमें रक्षा, ऊर्जा, टेक्नोलॉजी, अंतरिक्ष और व्यापार जैसे क्षेत्रों में कई समझौतों की उम्मीद है। एस-400 प्रणाली और अन्य रक्षा सौदों पर भी बातचीत हो सकती है।
बिजनेस फोरम और राजकीय भोज
शाम 4 बजे दोनों नेता भारत मंडपम में भारत-रूस बिजनेस फोरम को संबोधित करेंगे और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से मिलेंगे। लेबर मोबिलिटी समझौते समेत कई आर्थिक मुद्दों पर भी चर्चा होगी।
शाम 7 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पुतिन के सम्मान में राजकीय भोज देंगी। लगभग 30 घंटे के दौरे के बाद पुतिन रात में रूस लौट जाएंगे।
READ MORE: शानदार फॉर्म में कोहली, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगाया दूसरा शतक, वनडे विश्व कप की दावेदारी और मजबूत