Aayudh

Categories

Putin: पुतिन बोले- भारत कभी अपमान नहीं सहेगा, अमेरिका का टैरिफ बेअसर; पीए मोदी को बताया बुद्धिमान

Putin

Putin: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने पीएम मोदी को एक “बुद्धिमान और राष्ट्र हित में काम करने वाला नेता” बताया। पुतिन ने कहा कि भारत कभी किसी के आगे झुकेगा नहीं और न ही अपना अपमान सहन करेगा।

दक्षिण रूस के सोची शहर में एक अंतरराष्ट्रीय मंच पर बोलते हुए पुतिन ने कहा कि रूस और भारत के रिश्ते हमेशा मजबूत रहे हैं और दोनों देशों के बीच कभी कोई तनाव नहीं रहा। उन्होंने कहा कि भारत एक संप्रभु राष्ट्र है और वह अपने फैसले खुद लेता है।

पुतिन ने अमेरिका की आलोचना करते हुए कहा कि अमेरिका भारत पर रूस से तेल न खरीदने का दबाव बना रहा है, लेकिन भारत ऐसा कोई फैसला नहीं करेगा जिससे उसे नुकसान हो। उन्होंने कहा कि अगर भारत रूस से तेल खरीदना बंद करता है तो उसे अरबों डॉलर का नुकसान होगा।

पुतिन ने यह भी कहा कि रूस भारत से और अधिक दवाइयां और कृषि उत्पाद खरीदने को तैयार है ताकि दोनों देशों के बीच व्यापार संतुलन बना रहे। उन्होंने कहा कि रूस और भारत के बीच आर्थिक सहयोग की अपार संभावनाएं हैं।

पुतिन ने अमेरिका को चेतावनी दी कि भारत और चीन जैसी प्राचीन सभ्यताएं किसी के दबाव में नहीं आएंगी। उन्होंने कहा कि अब उपनिवेशवाद का दौर खत्म हो चुका है और कोई भी देश भारत को दबा नहीं सकता।

READ MORE: बरेली में फिर इंटरनेट बंद, सुरक्षा कड़ी – जुमा और दशहरा को लेकर अलर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *