Puntin India Visit: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज भारत में हैं। उनके आगमन पर राष्ट्रपति भवन में 21 तोपों की सलामी दी गई और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी मिला। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुतिन का औपचारिक स्वागत किया।
#WATCH | Delhi | Russian President Vladimir Putin leaves from the forecourt of Rashtrapati Bhavan, where he was given a Guard of Honour.
— ANI (@ANI) December 5, 2025
President Droupadi Murmu and PM Narendra Modi with the Russian President, before he departed from here.
(Video: DD) pic.twitter.com/hHUz9c9wXc
स्वागत समारोह के बाद पुतिन राजघाट पहुंचे और वहाँ उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। पुतिन के साथ सात मंत्रियों का बड़ा प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया है।
Delhi | Russian President Vladimir Putin lays a wreath at the Rajghat and pays floral tributes to Mahatma Gandhi.
— ANI (@ANI) December 5, 2025
(Pics: DD) pic.twitter.com/35IKSWnhrs
READ MORE: गर्मजोशी से मिले मोदी-पुतिन; पीएम ने दी वह गीता, जिसे 2011 में रूस में बैन करने का प्रस्ताव आया था
आज दोपहर प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के बीच हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय बैठकें हुईं। इनमें से एक बैठक बंद कमरे में आयोजित हुई। बैठक में भारत और रूस के बीच 25 से अधिक समझौतों पर हस्ताक्षर होने की संभावना है। प्रधानमंत्री मोदी ने बैठक में कहा कि भारत न्यूट्रल नहीं है और वह शांति के पक्ष में है। उन्होंने दुनिया में शांति की जरूरत पर जोर दिया और कहा कि भारत शांति की हर कोशिश का समर्थन करता है।
#WATCH | In his meeting with PM Narendra Modi, Russian President Vladimir Putin says, "First of all, thank you very much for inviting me…I could share a great deal of details about the events taking place in Ukraine. We are taking together with some partners, including the US,… pic.twitter.com/lVCmpIhELv
— ANI (@ANI) December 5, 2025
रूस-भारत 23वीं समिट के तहत दोनों देश निवेश, व्यापार और आर्थिक सहयोग बढ़ाने के रास्तों पर भी चर्चा करेंगे। पुतिन आज भारतीय उद्योगपतियों से भी मुलाकात करेंगे और दोनों देशों में व्यापार और निवेश बढ़ाने की संभावनाओं पर बातचीत करेंगे।
पुतिन का यह दौरा भारत और रूस के बीच मजबूत साझेदारी को और आगे बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। आज का दिन दोनों नेताओं के लिए द्विपक्षीय संबंधों को सुदृढ़ करने और नए समझौतों पर चर्चा करने का महत्वपूर्ण अवसर है।
READ MORE: RBI ने फिर घटाई रेपो रेट; लोन होंगे सस्ते, EMI में मिलेगी राहत