Punjab Floods Update: पंजाब में बाढ़ का कहर जारी है। कई जिलों में पानी भरने से लोगों की जिंदगी अस्त-व्यस्त हो गई है। घर टूट गए, फसलें बर्बाद हो गईं और हजारों लोग बेघर हो गए। इस आपदा से अब तक कई लोगों की मौत भी हो चुकी है।
शाहरुख खान ने भेजी दुआएं

सुपरस्टार शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि पंजाब में आई इस विनाशकारी बाढ़ ने उनका दिल तोड़ दिया है। शाहरुख ने कहा कि वह प्रभावित परिवारों को दुआएं और हिम्मत भेज रहे हैं। साथ ही उन्होंने पंजाबियों की जज्बे की तारीफ करते हुए कहा कि “पंजाब का हौसला अटूट है।”
आलिया भट्ट ने भी जताई संवेदना

अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रार्थना की। उन्होंने लिखा कि वह प्रभावित लोगों को शक्ति और प्यार भेज रही हैं। साथ ही उन्होंने जमीनी स्तर पर राहत कार्य कर रहे लोगों का आभार भी जताया।
सोनू सूद फिर बने मसीहा
Thousands have lost everything in the devastating floods across Punjab and Jammu & Kashmir.
— sonu sood (@SonuSood) September 3, 2025
Our teams are on the ground, delivering food, shelter, clothing, and care.
Together, we can help rebuild lives.
👉 https://t.co/YO6UJqAFP5
One click. A world of difference.
एक्टर सोनू सूद ने एक्स पर पोस्ट किया कि उनकी टीम पंजाब और जम्मू-कश्मीर में लगातार मदद पहुंचा रही है। वह पीड़ितों के लिए भोजन, कपड़े और आश्रय का इंतजाम कर रहे हैं। सोनू सूद ने कहा कि “पंजाब मेरी आत्मा है, हम सब मिलकर इसे फिर से खड़ा करेंगे।”
अन्य सितारों की प्रतिक्रियाएं
Heart goes out to everyone affected by the floods in Punjab. Praying for strength, safety and relief for all. 🙏
— Sidharth Malhotra (@SidMalhotra) September 2, 2025
अभिनेता संजय दत्त ने भी पंजाब बाढ़ पर दुख जताया और हर संभव मदद करने का वादा किया। सिद्धार्थ मल्होत्रा, रणवीर सिंह, मीका सिंह और शहनाज गिल समेत कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर प्रार्थनाएं की।
मौसम विभाग की चेतावनी
चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र ने चेतावनी दी है कि पंजाब के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। राजपुरा, मोहाली, डेरा बस्सी और खरड़ जैसे इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है। अधिकारियों ने निचले इलाकों के लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है।
READ MORE: शिल्पा शेट्टी का मशहूर रेस्टोरेंट ‘बैस्टियन’ बंद, 60 करोड़ की ठगी के आरोपों के बीच किया ऐलान