Aayudh

Categories

Sonam Wangchuk Arrested: लद्दाख में बढ़ता जनआक्रोश; प्रदर्शन, हिंसा और मौतों के बीच सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी, NGO का लाइसेंस भी रद्द

Sonam Wangchuk Arrested

Sonam Wangchuk Arrested: लद्दाख के सामाजिक और पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई लेह में हाल ही में हुई हिंसा के बाद की गई है, जिसमें 4 लोगों की मौत और 90 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

सरकार का आरोप है कि वांगचुक ने प्रदर्शनकारियों को उकसाया, जिससे हिंसा भड़की। एक दिन पहले ही गृह मंत्रालय ने उनकी संस्था SECMOL का एफसीआरए लाइसेंस भी रद्द कर दिया था। मंत्रालय का कहना है कि संस्था के विदेशी फंडिंग में गड़बड़ी पाई गई, जिसमें स्वीडन से आए फंड भी शामिल हैं।

हालांकि, वांगचुक ने सभी आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने NDTV से बातचीत में कहा कि उनकी संस्था ने कभी विदेशी चंदा नहीं लिया, सिर्फ अंतरराष्ट्रीय संगठनों से व्यावसायिक लेन-देन किए हैं और सभी टैक्स नियमों का पालन किया है।

लेह में छठी अनुसूची और पूर्ण राज्य की मांग को लेकर LAB (लेह एपेक्स बॉडी) ने प्रदर्शन किया था, जो हिंसा में बदल गया। इसके बाद पुलिस ने करीब 50 लोगों को हिरासत में लिया और शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया।

हिंसा के कारण वांगचुक को अपनी भूख हड़ताल भी बीच में खत्म करनी पड़ी। उन्होंने हिंसा की निंदा करते हुए इसे लद्दाख के लिए “सबसे दुखद दिन” बताया।

READ MORE: दिल्ली-NCR में पटाखों की बिक्री पर रोक, ग्रीन पटाखों के को मिली इजाजत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *