Aayudh

Categories

प्रियंका गांधी के बेटे ने की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर की पहली तस्वीर

Priyanka Gandhi Son Engagement

Priyanka Gandhi Son Engagement: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा और बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा ने अवीवा बेग के साथ अपनी सगाई की घोषणा की। दोनों का रिश्ता 29 दिसंबर 2025 को पक्का हुआ। प्नियंका ने इंस्टाग्राम पर रेहान और अवीवा की सगाई की पहली फोटो भी शेयर की।

रेहान के पिता रॉबर्ट वाड्रा ने कहा, “बेटा जवान हो गया, उसे जीवनसंगिनी मिल गई। उनके जीवन में हमेशा खुशियां बनी रहें।” प्रियंका गांधी ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “आप दोनों हमेशा एक-दूसरे का सम्मान करें और सबसे अच्छे दोस्त बने रहें।”

आपको बता दें कि सगाई के बाद रेहान-अवीवा और उनके परिवार रणथंभौर गए। वहां दोनों ने टाइगर सफारी का आनंद लिया। राहुल गांधी भी उनके साथ थे।

READ MORE: उत्तर भारत में ठंड का कहर; कोहरा, बारिश और बर्फबारी से बढ़ी मुश्किलें; जाने मौसम का हाल 

अवीवा बेग के बारे में

अवीवा फोटोग्राफी और मीडिया में रुचि रखती हैं। उन्होंने कंटेंट प्लेटफॉर्म PROPAGANDA और Art Chain India में काम किया है। वे Atelier 11 की को-फाउंडर भी हैं। अवीवा ने कई आर्ट और डिजाइन एग्जीबिशन में हिस्सा लिया है।

परिवार और दोस्ती

अवीवा दिल्ली के एक प्रतिष्ठित बिजनेस परिवार से आती है। उनकी मां नंदिता बेग एक इंटीरियर डिजाइनर हैं। प्रियंका गांधी और नंदिता बेग पुरानी दोस्त हैं।

READ MORE: बांग्लादेशी क्रिकेटरों पर BCCI का बड़ा एक्शन; IPL को लेकर किया ये फैसला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *