Aayudh

Categories

एमपी में प्रियंका गांधी ने कह दी ये बड़ी बात की जनता हो गई कंफ्यूज

मध्य प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी के बाद कांग्रेस ने भी अपनी स्टार प्रचारों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, राहुल गांधी समेत 40 बड़े चेहरों का नाम शामिल है। एमपी चुनाव में लगभग 20 दिन बचे है जिसे की प्रचार आख़री समय कहा जा रहा है। इसी के चलते बीजेपी और कांग्रेस के दिग्गज प्रदेश के दौरे पर है।

प्रियंका गांधी ने दी गारंटी

आज कांग्रेस पार्टी की तरफ से प्रियंका गांधी वाड्रा मध्य प्रदेश पहुंची है। प्रियंका ने आज पहली बार बुंदेलखंड का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जनसभा को सम्बोधित किया और कई बड़ी बातें कहीं। प्रियंका ने यहां तक कि ये भी कह दिया कि ,”कांग्रेस पार्टी ने जो गारंटी दी है ,अगर वो हम पूरी न करे तो कांग्रेस को दोबारा वोट मत देना। ”

प्रियंका गांधी ने अपने भाषण में बीजेपी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने पलायन और रोजगार का मुद्दा उठाया साथ ही जाति जनगणना पर भी बात की। वह कहती हैं कि जब हम जातिगत जनगणना की बात करते हैं तो बीजेपी इसका भी विरोध करती है। इसमें क्या बुराई है कि किस वर्ग के कितने लोग हैं। यदि सरकार जानेगी नहीं तो सही तरीके से कैसे न्याय कर पाएगी। इसी के साथ वह कहती हैं कि भाजपा को OBC आरक्षण से दिक्कत है। इसी दौरान प्रियंका गांधी ने सरकार की लाडली बहना योजना को फुसलाने वाली स्कीम बताया।

राजनीती में धर्म को लेकर राय

जनसभा में प्रियंका ने राजनीति में धर्म को शामिल किए जाने पर सवाल उठाते हुए कहा कि ,ये चुनाव के समय ही क्यों होता है। एक उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि , एक ग्रामीण महिला अपना वोट धर्म के आधार पर डालने की बात कर रही थी, पर जब उन्होंने (प्रियंका ने) कहा कि धर्म की बात करने वाला आपका विधायक विकास की बात क्यों नहीं करता, तब उस महिला ने उनकी बात को स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस वर्तमान में भ्रष्टाचार और संविधान बचाने के मुद्दे की लड़ाई लड़ रही है। लेकिन जब तक जनता नहीं जागेगी, तब तक कुछ नहीं बदलेगा। उन्होंने जनता का आह्वान करते हुए कहा कि अपने विवेक के आधार पर वोट दें।

ये भी पढ़े – फिर लगा कांग्रेस पर चुनावी हिंदू होने का आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *