Aayudh

प्रेमानंद महाराज ने बताए कैसे सुखी रहे अपने जीवन साथी के साथ

प्रेमानंद महाराज

एक बार फिर हम प्रेमानंद महाराज के अद्भूत विचारों के साथ आपके समक्ष पधारे है। हर रोज महाराज अपने भक्तों को नए-नए उपदेश देते रहते है। पिछले दिनों इन्होंने बताया कि कैसे इंसान खुद ही अपने सुखी जीवन को खत्म कर देता है। छोटी सी गलती की वजह से हमेशा के लिए लोग अलग हो जाते हैं। अगर आपको अपने रिश्ते को बचाना है तो किसी एक को तो झुकना पड़ेगा। इस वीडियों ने प्रेमानंद महाराज ने बताया कि शादी के बाद सुखी रहने क लिए केवल दो बातों का खास ध्यान रखना चाहिए।

ये भी पढ़े- 22 जनवरी के खास मौके पर इन राज्यों में जारी हुए निर्देश

प्रेमानंद महाराज की बातों को अगर आपने मान लिया तो कभी आपके जीवन में दुख नहीं आएगा। महाराज हमेशा लोगों को सुखी जीवन जीनें के तरिके बताते रहते है। आइए जानते है शादीशुदा जीवन में सुखी रहने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। महाराज का कहना है कि- अगर आपको अपने साथी से प्रेम है तो आपको किसी दूसरे की जीवन में आवश्यकता नहीं होनी चाहिए। ‘चाहे स्त्री का शरीर हो या पुरूष का शरीर हो।

अगर एक में तुम्हारी तृप्ति नहीं हो रही है और ऐसे में आप गलत संगति में पड़ गए तो पूरे विश्व में भी ढूढने पर आपको शांति नहीं मिलेगी.’ एक सुखी जीवन के लिए पैसे की जरूरत नहीं होती है सुखी जीवन के लिए प्यार और पवित्रता दोनों की आवश्यकता है। अपने जीवन में हमेशा प्यार और पवित्रता बनाए रखें। ‘ एक बात हमेशा ध्यान रखे कि आपका जिससे संबंध है जिससे विवाह हुआ है, उस पर कभी कोई दाग ना लगे। इसके बाद अगर आप अपने साथी के साथ नमक और रोटी भी खाएंगे तो भी आप दोनों आनंद से ही खाएंगे। साथ में दोनों एक सुखी जीवन जीएंगे। बस अपने जीवन में विश्वास और प्रेम बनाए रखें।

ये भी देखें- Premanand Ji Maharaj के अद्भुत विचार, सुनकर हो जाएंगे प्रसन्न। Hit Premanand Ji Maharaj, Radhe Radhe

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *